फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Prez urges unity, calls for harnessing religious values for nation's progress

Bangladesh: 'धार्मिक मूल्यों का उपयोग देश की प्रगति के लिए करें', बांग्लादेश के राष्ट्रपति की लोगों से अपील

Sun, 13 Oct 2024 08:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

Bangladesh: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आगे कहा कि बांग्लादेश को एक विकसित, समृद्ध और भेदभाव मुक्त देश बनाने के लिए सहिष्णुता, आपसी भरोसे और सहयोग की जरूरत है। बांग्लादेश की बदली परिस्थियों में यह बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Bangladesh Prez urges unity, calls for harnessing religious values for nation's progress
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन - फोटो : एएनआई/ट्विटर/ग्रीन वॉच ढाका

विस्तार

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रविवार को सभी धर्मों के लोगों से मिलकर काम करने का आग्रह किया, ताकि देश को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह अपील दुर्गा पूजा त्योहार और उनकी प्रतिमा के विसर्जन के मौके पर की। राष्ट्रपति ने आग्रह किया कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है और धार्मिक मूल्यों का उपयोग राष्ट्र की भलाई के लिए किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने बंगभवन में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान सभी नागरिकों से जाति या धर्म की परवाह किए बिना एकजुट होने और एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम सभी बांग्लादेशी हैं। आपस में जुड़े हुए हैं। हमारे देश में बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक का कोई भेदभाव नहीं। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने हिंदू समुदाय के लोगों को बधाई देते हुए यह बात कही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि बांग्लादेश को एक विकसित, समृद्ध और भेदभाव मुक्त देश बनाने के लिए सहिष्णुता, आपसी भरोसे और सहयोग की जरूरत है। बांग्लादेश की बदली परिस्थियों में यह बेहद जरूरी है। शहाबुद्दीन ने कहा, बंगाली परंपराएं और संस्कृति दुर्गा पूजा से जुड़ी हुई हैं, जो न केवल एक धार्मिक पर्व है बल्कि एक सामाजिक उत्सव भी है। सभी की सामूहिक भागीदारी ने इस त्योहार को सार्वभौमिक बनाया है। 


वहीं, दुर्गा पूजा के समापन पर रविवार को लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया। ढाका में हजारों श्रद्धालु बरीगंगा नदी के किनारे इकट्ठा हुए, जहां मंदिरों और मोहल्लों से प्रतिमाएं सजे हुए ट्रकों में लाई गईं। 

इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हुए थे। प्रतिमा विसर्जन के मार्ग पर तीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे और सुरक्षा की निगरानी करने के लिए कई टॉवर बनाए गए थे। एक डॉग स्क्वॉड, बम को निष्क्रिट करने वाली टीम और स्वात टीम भी इस उत्सव को सुरक्षित बनाने के लिए तैनात की गईं थीं। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed