Bangladesh: चटगांव-सिलहट बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकता है भारत, शेख हसीना की पेशकश; कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि भारत चाहे तो हमारे चटगांव और सिलहट बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकता है। इस कदम से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को चटगांव और सिलहट में देश के बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की है और कहा है कि इससे संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों से निकटता के कारण चटगांव बंदरगाह एक महत्वपूर्ण रणनीतिक इलाका है।
ढाका के एक प्रमुख अखबार ने प्रधानमंत्री हसीना के हवाले से कहा, भारत चाहे तो हमारे चटगांव और सिलहट बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकता है। प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि इस कदम से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा। खबर में कहा गया है कि इंडिया फाउंडेशन के राम माधव के साथ बातचीत के दौरान हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना ने भारत को बताया सच्चा दोस्त, कहा- तेल पाइपलाइन से हमारी ईंधन जरूरतों की सुरक्षा होगी
माधव ने हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश में सामाजिक आर्थिक प्रगति की सराहना की। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है, 'पड़ोसी देशों के रूप में बांग्लादेश और भारत की अच्छी दोस्ती है और उम्मीद है कि यह संबंध भविष्य में भी जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.