{"_id":"6a132a18de9abc9e1f052cb3","slug":"bangladesh-measles-outbreak-death-toll-crosses-528-unicef-warns-of-vaccine-shortage-crisis-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में खसरे का कहर, अब तक 528 बच्चों की मौत; वैक्सीन की कमी पर UNICEF ने दी थी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में खसरे का कहर, अब तक 528 बच्चों की मौत; वैक्सीन की कमी पर UNICEF ने दी थी चेतावनी
Sun, 24 May 2026 10:14 PM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 24 May 2026 10:14 PM IST
सार
बांग्लादेश में खसरे के प्रकोप से अब तक 528 बच्चों की मौत हो चुकी है। यूनिसेफ ने वैक्सीन की कमी को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। देश में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश में खसरे का कहर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
बांग्लादेश में खसरे जैसे लक्षणों वाले संक्रमण ने गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटों में 16 और बच्चों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 528 पहुंच गया है। लगातार दूसरे दिन मौतों में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1,306 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संदिग्ध मामलों की संख्या 63 हजार से अधिक हो गई है। वहीं, 128 नए पुष्ट मामलों के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8,622 तक पहुंच गया है। मार्च से अब तक 50 हजार से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती किए जा चुके हैं। हालांकि बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हुए हैं, लेकिन लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- अमेरिका-ईरान टकराव: ट्रंप बोले- होर्मुज खोलो और जंग खत्म करो; तेहरान की दो टूक- नहीं छोड़ेंगे परमाणु कार्यक्रम
विज्ञापन
UNICEF ने पहले ही दी थी चेतावनी
यूनिसेफ ने दावा किया है कि उसने बांग्लादेश सरकार को वैक्सीन की कमी को लेकर कई बार आगाह किया था। एजेंसी के अनुसार, 2024 से ही स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र और बैठकों के जरिए संभावित स्वास्थ्य संकट की चेतावनी दी जा रही थी। यूनिसेफ प्रतिनिधि राना फ्लावर्स ने कहा कि समय रहते वैक्सीन ऑर्डर नहीं दिए गए, जिसके कारण हालात बिगड़ते चले गए। स्वास्थ्य एजेंसियां अब संक्रमण रोकने के लिए तेजी से कदम उठा रही हैं। जांच और वैक्सीनेशन अभियान को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खसरा कितना खतरनाक है?
खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो खासतौर पर बच्चों को प्रभावित करती है। समय पर टीकाकरण न होने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और कई मामलों में जानलेवा भी साबित होती है।