फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Islamic songs at Durga Puja pandal, Hindu community objects

Bangladesh: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा पंडाल में गाए इस्लामी गीत; हिंदू समुदाय ने आपत्ति जताई

Fri, 11 Oct 2024 04:24 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Oct 2024 04:24 PM IST
सार

बांग्लादेश में आए दिन हिंदू और हिंदू समुदाय को प्रभावित करने वाली घटनाओं को कट्टरपंथियों की तरफ से अंजाम दिया जा रहा है। ताजा घटना क्रम में प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि बांग्लादेश के चटगांव शहर में दुर्गा पूजा के मंच पर लोगों के एक समूह ने इस्लामी गीत गाया है।

विज्ञापन
Bangladesh: Islamic songs at Durga Puja pandal, Hindu community objects
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की करतूत - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की तरफ से हिंदू समुदाय को लगातार परेशान और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। इस कड़ी में अब कट्टरपंथियों ने चटगांव शहर में दुर्गा पूजा के मंच पर इस्लामी गीत गाया है। जानकारी के मुताबिक लोगों के एक समूह ने खुद को एक सांस्कृतिक समूह का सदस्य बताया और गुरुवार शाम को चटगांव शहर के जेएम सेन हॉल में गीत गाना चाहा, तो पूजा समिति के सदस्यों ने इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन


पहले धर्मनिरपेक्ष गीत गाया, फिर गाए इस्लामी गीत
इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले समूह ने एक धर्मनिरपेक्ष गीत गाया, लेकिन दूसरा गीत इस्लामी गीत था। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल के मंच से इस्लामी गीत गाने से हिंदू समुदाय और वहां मौजूद हिंदुओं में आक्रोश फैल गया। मामले में पूजा समिति के अध्यक्ष असीस भट्टाचार्य ने बताया, हम मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस्लामी गीत गाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अधिकारियों की तरफ से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। इस मामले में दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हुआ मां का मुकुट
वहीं इससे पहले गुरुवार को सतखीरा के श्यामनगर में जेशोरेश्वरी मंदिर से देवी काली का मुकुट चोरी होने की खबर मिली थी। यह मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च, 2021 में मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान भेंट की थी। ये चोरी की वारदात गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई, जब मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी दिन भर की पूजा के बाद घर चले गए। एक समाचार पत्र के अनुसार, पुजारी के जाने के बाद में सफाई कर्मचारियों ने पाया कि देवी के सिर से मुकुट गायब था। श्यामनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तैजुल इस्लाम ने कहा, हम चोर की पहचान करने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

भारतीय उच्चायोग ने चोरी की घटना पर जताई चिंता
ढाका में भारतीय उच्चायोग ने मुकुट की चोरी की रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की है। उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हमने 2021 में बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी की तरफ से जेशोरेश्वरी काली मंदिर (सतखिरा) को उपहार में दिए गए मुकुट की चोरी की रिपोर्ट देखी है। हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से चोरी की जांच करने, मुकुट को बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।


हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जेशोरेश्वरी मंदिर भारतीय उपमहाद्वीप में फैले 51 शक्ति पीठों में से एक है। जेशोरेश्वरी नाम का अर्थ है जेशोर की देवी। पीएम मोदी ने 27 मार्च, 2021 को बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान जेशोरेश्वरी मंदिर का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed