फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh interim govt says it intends to maintain positive relations with India and China

B'desh: 'भारत-चीन समेत अन्य देशों से रहेंगे सकारात्मक संबंध', अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार ने दिलाया भरोसा

Sun, 11 Aug 2024 11:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Sun, 11 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

भारत में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत रहे हुसैन ने कहा अंतरिम सरकार किसी विशेष दिशा पर केंद्रित नहीं है। भारत और बांग्लादेश एक मजबूत और गहरा संबंध साझा करते हैं। भारत बांग्लादेश का अच्छा दोस्त है। हम संबंध को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Bangladesh interim govt says it intends to maintain positive relations with India and China
मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेश में विरोध करते अल्पसंख्यक - फोटो : डीडी न्यूज/पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार वैश्विक देशों के साथ अपने संबंधों को बेहतर और सकारात्मक बनाने की दिशा में पहल कर रही है। रविवार को अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि हमारी विदेश नीति संतुलित रहेगी। हम भारत-चीन समेत सभी देशों के साथ सुचारू और सकारात्मक संबंध बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नीति सभी देशों से अच्छे संबंध बनाए रखने की है।

विज्ञापन


भारत में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत रहे हुसैन ने कहा अंतरिम सरकार किसी विशेष दिशा पर केंद्रित नहीं है। भारत और बांग्लादेश एक मजबूत और गहरा संबंध साझा करते हैं। भारत बांग्लादेश का अच्छा दोस्त है। हम संबंध को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार चाहती है भारत हमारे साथ सहयोग करे। हम भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों से ठोस परिणाम प्रदान करके जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने सभी देशों समर्थन मांगते हुए कहा कि उनकी चिंता हमारी चिंता है। अंतरिम सरकार अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों और हिंसा फैलाने वालों को न्यायालय तक लेकर आएगी। जल्द ही अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर देश में कानून व्यवस्था में सुधार होगा। मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि अंतरिम प्रशासन अपने उद्देश्य के तहत निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतरिम सरकार के कार्यकाल को लेकर हुसैन बोले कि इस बारे में अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। वहीं हसीना की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला कानून मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र का है। इस मामले में मंत्रालय के अनुरोध के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 




बता दें कि बांग्लादेश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर पांच अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण बांग्लादेश अस्थिर राजनीतिक स्थिति का सामना कर रहा है। देश की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना ने अंतरिम सरकार का गठन किया। इसका प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहम्मद यूनुस को बनाया गया। 84 साल के यूनुस ने गुरुवार को मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली। अंतरिम सरकार में पूर्व विदेश सचिव तौहीद हुसैन को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। हुसैन 2001 से 2005 तक कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त रहे हैं। इसके बाद 2006 से 2009 तक बांग्लादेश के विदेश सचिव रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed