{"_id":"66de409d2eb21ef5ad076c89","slug":"bangladesh-interim-government-warned-miscreants-of-strict-action-if-they-spoil-atmosphere-during-durga-puja-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: दुर्गा पूजा को लेकर उपद्रवियों को चेताया, धार्मिक मामलों के सलाहकार बोले-माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: दुर्गा पूजा को लेकर उपद्रवियों को चेताया, धार्मिक मामलों के सलाहकार बोले-माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं
Mon, 09 Sep 2024 05:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:56 AM IST
सार
अंतरिम सरकार ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने या सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई है। दुर्गा पूजा उत्सव नौ से 13 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश का झंडा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के दौरान हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कड़ी आलोचना से सतर्क देश की अंतरिम सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंतरिम सरकार ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने या सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई है। दुर्गा पूजा उत्सव नौ से 13 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉ. एएफएम खालिद हुसैन ने राजशाही जिले के प्रेमातली गौरंग बाड़ी कालीमंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर कोई पूजाघरों में व्यवधान डालता है या लोगों को परेशान करता है, तो उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
हिंदुओं से उत्साह के साथ त्योहार मनाने का आग्रह
हुसैन ने कहा, अशांति फैलाने वालों को हम कानून के तहत सजा दिलाएंगे व शांति सुनिश्चित करेंगे। द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हिंदू समुदाय के सदस्यों से अपने त्योहारों को उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करते हुए भरोसा दिया कि किसी को भी उनके मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
हिंदुओं ने रैली निकाल मांगी थी सुरक्षा
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हुई हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को हमलों का सामना करना पड़ा था। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान व संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई तथा मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया। पिछले महीने हजारों हिंदुओं ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका व चटगांव में रैली निकाल सुरक्षा की मांग की थी।