{"_id":"69ee31b7f71d713fde09721b","slug":"bangladesh-hindu-man-s-body-found-hanging-from-tree-minority-group-demands-strong-action-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: पेड़ से लटका मिला हिंदू व्यक्ति का शव, अल्पसंख्यक संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: पेड़ से लटका मिला हिंदू व्यक्ति का शव, अल्पसंख्यक संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Sun, 26 Apr 2026 09:09 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:09 PM IST
सार
बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति का शव घर से लापता होने के तीन दिन बाद पेड़ से लटका हुआ मिला। एक अल्पसंख्यक संगठन ने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक मंदिर के देखभालकर्ता का शव एक पेड़ पर लटका मिला। व्यक्ति तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। एक अल्पसंख्यक संगठन ने यह जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिवकाली मंदिर में पुजारी थे नयन साधु
नयन साधु (40 वर्षीय) चटग्राम जिले के सतानिया उपजिला के अंतर्गत दोहाजारी इलाके के रहने वाले थे। वह कॉक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुश्कुल यूनियन में एक शिवकाली मंदिर में देखभालकर्ता और पुजारी के रूप में सेवा करते थे। यह जानकारी बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने शनिवार देर रात दी।
नयन को अपने साथ ले गए थे अज्ञात लोग: स्थानीय निवासी
पुलिस और कॉक्स बाजार इलाके के निवासियों के अनुसार, 19 अप्रैल की शाम दो अज्ञात लोग नयन को कथित तौर पर अपने साथ ले गए थे। तीन दिन बाद गांव के बाहरी इलाके के एक पहाड़ी क्षेत्र में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
शव से आ रही थी सड़न
कालेर कंठो अखबार ने एक अज्ञात पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि जब शव बरामद किया गया तब उसमें सड़न शुरू हो चुकी थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस अभी यह सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या।
अल्पसंख्यक संगठन ने की कार्रवाई की मांग
एक बयान में परिषद ने नयन की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। बयान में कहा गया, एकता परिषद इस घटना की कड़ी निंदा करता है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और मिसाल पेश करने वाली सजा की मांग करता है। परिषद के वरिष्ठ सदस्य काजल देवनाथ ने पीटीआई से कहा, हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि दूरदराज इलाके के एक छोटे मंदिर के साधारण देखभालकर्ता की हत्या का क्या कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें: हमले की कोशिश के बाद ट्रंप ने बताया क्यों जरूरी है बॉलरूम का निर्माण, केस करने वाली महिला पर निशाना साधा
लगता है हत्या की गई: बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद
बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद के कॉक्स बाजार इकाई के महासचिव जॉनी धर ने कहा कि नयन के लापता होने के तीन दिन बाद शव बरामद हुआ, जिससे लगता है कि उनकी हत्या की गई।
पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 19 अप्रैल को मृतक की पत्नी की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की गई थी। इससे पहले नौ अप्रैल को परिषद ने बताया था कि इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा की 133 घटनाएं हुई हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन