फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Foreign Minister says we are ready to take Bangladesh nationals living illegally in India

अवैध बांग्लादेशियों को वापस बुलाने को हैं तैयार, सूची दे भारत: बांग्लादेश विदेश मंत्री

Mon, 16 Dec 2019 08:25 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Dec 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh Foreign Minister says we are ready to take Bangladesh nationals living illegally in India
बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमीन - फोटो : Facebook

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन का कहना है कि उनके देश ने भारत से अनुरोध किया है कि वह बांग्लादेशी नागरिकों की सूची प्रदान करें जो वहां अवैध तौर पर रह रहे हैं। वह ऐसे लोगों को वापस बुलाने के लिए तैयार हैं। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजनशिप (एनआरसी) को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


मोमीन ने गुरुवार को अपनी भारत यात्रा यह कहते हुए रद्द कर दी थी कि वह काफी व्यस्त हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश-भारत के रिश्ते सामान्य हैं और उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने एनआरसी प्रक्रिया को अपना आतंरिक मसला बताया है और ढाका को इस बात का आश्वासन दिया है कि इससे बांग्लादेश पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मोमीन ने उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि कुछ भारतीय अवैध तौर पर बांग्लादेश के अंदर घुस रहे हैं। वह अर्थव्यवस्था के कारण बिचौलिए के जरिए बांग्लादेश आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करके हुए कहा कि हमारे नागरिकों के अलावा जो कोई बांग्लादेश में घुसेगा उसे हम वापस भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने नई दिल्ली से अनुरोध किया है कि वह भारत में अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों की सूची दें ताकि वह उन्हें वापस अपने देश बुला सकें। उन्होंने कहा, हम उन्हें (बांग्लादेश नागरिक) वापस बुला लेंगे क्योंकि उनके पास अपने देश में घुसने का अधिकार है।

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी भारत यात्रा रद्द क्यों की तो मंत्री ने कहा कि उनका व्यस्त कार्यक्रम, शहीद बौद्धिक दिवस और विजय दिवस के साथ-साथ विदेश मामलों के राज्य मंत्री की अनुपस्थिति और देश में मंत्रालय के सचिव की अनुपस्थिति के कारण उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा।


नई दिल्ली में मौजूद राजनयिक सूत्रों का कहना है कि मोमीन और गृह मंत्री असद्दुजमान खान ने अपनी भारत यात्रा विवादित नागरिकता कानून को संसद द्वारा पास करने की वजह से रद्द की थी। उन्होंने अपनी यात्रा अमित शाह के संसद में दिए बयान के एक दिन बाद रद्द की। शाह ने संसद में कहा था कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते हैं। जिसे उन्होंने गलत करार दिया था और कहा था कि हमारे देश में सांप्रदायिक सौहाद्र काफी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed