फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Foreign Affairs Adviser optimistic about resolving standoff in ties with India news in hindi

Bangladesh: 'दोनों देशों के बीच गतिरोध जल्द होगा दूर', भारत के साथ खराब रिश्तों पर बोला बांग्लादेश

Sun, 08 Dec 2024 05:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Dec 2024 05:48 PM IST
सार

बांग्लादेश के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीकुल आलम ने बताया कि भारत के साथ चर्चा के दौरान दोनों देशों के संबंधों के सभी एजेंडों को सामने रखने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Bangladesh Foreign Affairs Adviser optimistic about resolving standoff in ties with India news in hindi
मोहम्मद तौहीद हुसैन - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के संबंधों में आए गतिरोध को दूर करने के लेकर विदेश मामलों के सलाहकार (बांग्लादेश) मोहम्मद तौहीद हुसैन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में आए गतिरोध को दूर करने में सक्षम होंगे। उनका बयान भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की सोमवार को बांग्लादेश यात्रा से पहले आई। आठ अगस्त को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद यह भारत सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी की पहली यात्रा होगी। 
विज्ञापन


भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर क्या बोला बांग्लादेश
बांग्लादेश में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम इस गतिरोध को दूर करने में सफल होंगे। ऐसे गतिरोध को दूर करने के लिए एक-दूसरे से मिलना बहुत जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच सार्थक चर्चा होगी।" उन्होंने आगे कहा, "भारत और बांग्लादेश के संबंधों के बीच पांच अगस्त के बाद से बदलाव देखने को मिला। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापारिक गतिविधियों के मामले में जो मंदी देखी गई, उसका असर दोनों दोनों पक्षों पर ही पड़ा है।"
विज्ञापन


बांग्लादेश के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीकुल आलम ने बताया कि भारत के साथ चर्चा के दौरान दोनों देशों के संबंधों के सभी एजेंडों को सामने रखने का प्रयास किया गया। व्यापार, सीमा प्रबंधन, कनेक्टिविटी और पानी के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव आ गया। हाल के हफ्तों में हिंदुओं पर हमलों और इस्कॉन के पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी को लेकर रिश्ते और भी खराब हो गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के कारण भारत में चिंता बढ़ गई। इस पर भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने 29 नवंबर को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था," इस मामले पर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।" भारत को उम्मीद है कि देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार चिन्मय दास से संबंधित मामले को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed