फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh firing in dhaka kalabaghan bnp leader injured

Bangladesh: बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, ढाका के कलाबागान इलाके में बीएनपी नेता को गोली मारी

Mon, 23 Feb 2026 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Feb 2026 03:31 PM IST
सार

बांग्लादेश में तारिक रहमान के सत्ता संभालने के बावजूद हिंसा नहीं थम रही है। अब एक ताजा घटना में सत्ताधारी बीएनपी नेता को गोली मारने की खबर आई है। 

विज्ञापन
bangladesh firing in dhaka kalabaghan bnp leader injured
बांग्लादेश में बीएनपी नेता को मारी गोली - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कलाबागान इलाके में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी के एक सदस्य को रविवार रात गोली मार दी गई है। अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी की बड़ी जीत के बाद सरकार बनाने के कुछ ही दिनों बाद हुई।
विज्ञापन


बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट यूएनबी ने बताया कि कलाबागान वार्ड-16 बीएनपी के संयुक्त महासचिव शफीकुर रहमान (55 साल) को पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद शू मार्केट के सामने गोली मारी गई। शफीकुर को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाने वाले स्थानीय दुकानदार शाहपरान के मुताबिक, घायल बीएनपी नेता जूते सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


गोलीबारी में घायल हुए बीएनपी नेता
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अचानक, एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी।' इस घटना की पुष्टि करते हुए, हॉस्पिटल में पुलिस कैंप के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद फारुख ने कहा कि एक घायल बिजनेसमैन को कलाबागान से लाया गया था और उसका आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने आगे कहा, 'हमने कलाबागान पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दे दी।'
  • स्थानीय मीडिया का दावा है कि पिछले हफ्ते, बांग्लादेश के पांच जिलों में चुनाव बाद हिंसा में नौ लोग घायल हुए और एक घर में आग लगा दी गई।
  • 14 फरवरी की रात को नटोरे जिले के लालपुर उपजिला में बीएनपी कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए थे।
  • ढाका की ह्यूमन राइट्स सपोर्ट सोसाइटी (एचआरएसएस) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि 13वें संसदीय चुनाव के ऐलान बाद अक्टूबर 2025 से 14 फरवरी के बीच चुनाव से जुड़ी हिंसा में 10 लोग मारे गए और करीब 2,503 घायल हुए।
  • नतीजों के मुताबिक, एचआरएसएस ने देश भर में हिंसा की 700 से अधिक घटनाएं रिकॉर्ड कीं, जिनमें 10 लोग मारे गए और 2,500 से अधिक घायल हुए।
  • इसमें यह भी बताया गया कि 34 लोगों को गोली लगी, जबकि 500 से अधिक घरों, गाड़ियों, व्यवसायों, निर्वाचन कार्यालयों और पोलिंग सेंटरों में तोड़फोड़, लूटपाट या आग लगा दी गई।
  • तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद, एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि बांग्लादेश को अशांति और बढ़ते इस्लामी कट्टरपंथ से निपटने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 
(आईएएनएस इनपुट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed