फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh deposed PM Sheikh Hasina sued in 2013 'mass murder' case

Bangladesh: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर सामूहिक हत्या का मामला दर्ज, 33 अन्य की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 18 Aug 2024 05:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Aug 2024 05:57 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी (बीपीपी) के अध्यक्ष बाबुल सरकार चाखरी ने ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जकी-अल-फराबी की अदालत में याचिका दायर की। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि शेख हसीना की सरकार के दौरान पांच मई 2013 को मोतिझील के शापला चट्टर में हुई रैली के दौरान लोगों की सामूहिक हत्या की गई।

विज्ञापन
Bangladesh deposed PM Sheikh Hasina sued in 2013 'mass murder' case
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश की एक अदालत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 33 अन्य के खिलाफ रविवार को याचिका दायर की गई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2013 में हिफाजत-ए-इस्लाम की ओर से आयोजित रैली पर गोलीबारी कर लोगों की सामूहिक हत्या की। 

विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी (बीपीपी) के अध्यक्ष बाबुल सरकार चाखरी ने ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जकी-अल-फराबी की अदालत में याचिका दायर की। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि पांच मई 2013 को मोतिझील के शापला चट्टर में हुई रैली के दौरान लोगों की सामूहिक हत्या की गई। अदालत ने याचिकाकर्ता का बयान दर्ज किया और कहा कि वह इस मामले पर बाद में आदेश जारी करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हसीना ने इसी महीने की पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और देश छोड़कर भारत आ गईं। वह बांग्लादेश में अभी 11 मामलों का सामना कर रही हैं। जिसमें आठ हत्या, एक अपहरण और दो जातीय जनसंहार के मामले शामिल हैं। हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं में 230 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि सरकारी नौकरियों में विवादित आरक्षण प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यून  ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और नौ अन्य के खिलाफ 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच छात्र आंदोलन के दौरान कथित जातीय जनसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों की जांच शुरू की। हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। इस अंतरिम सरकार का प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed