फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: 20-year-old mother give birth to three children in a month

बांग्लादेशः एक महीने में 20 साल की मां ने दिया तीन बच्चों को जन्म

Fri, 29 Mar 2019 06:25 PM IST
अमर शर्मा बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh: 20-year-old mother give birth to three children in a month
child - फोटो : Pexels.com
बांग्लादेश में एक ऐसी घटना घटी है जिससे वहां के चिकित्सा जगत के साथ-साथ आम लोग भी चकित हैं। यहां 20 साल की एक लड़की ने 26 दिन बाद जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। पहले बच्चे के जन्म के समय डॉक्टरों को जुड़वां बच्चों का पता नहीं चल पाया था। करीब एक महीने बाद आरिफा सुल्ताना नाम की इस लड़की ने सिजेरियन से अन्य जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों बच्चे और मां सही सलामत हैं।
विज्ञापन


उनका इलाज करने वाली डॉ. शीला पोद्दा ने एएफपी से कहा कि "पहली डिलीवरी के बाद उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वो बच्चे के जन्म देने के बाद भी गर्भवती थीं। 26 दिन बाद अचानक कुछ परेशानी हुई और वो हमारे पास आई।"
विज्ञापन


आरिफा सुल्ताना का पहले बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। हालांकि उनका यह बच्चा समय से पहले जन्मा था। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुलर्भ घटना है क्योंकि महिला के अंदर दो गर्भाशय हैं। आरिफा शारशा के श्यामलागाछी गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गर्भाशय

बांग्लादेश की न्यूज वेबसाइट बीडीन्यूज 24 से आरिफा के पति सुमोन विश्वास ने कहा, "पहले बच्चे के जन्म के 26 दिन बाद वो दोबारा बीमार पड़ गई। उसे अस्पताल ले गया, जहां उसने दो और बच्चों को जन्म दिया।" आरिफा ने पहले बेटे को जन्म दिया था। दूसरी बार उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। 

डॉ. शीला पोद्दार के मुताबिक दूसरी बार अस्पताल लाए जाने के बाद आरिफा का अल्ट्रासोनेग्राफी टेस्ट कराया गया, जिसमें उनके अंदर दो गर्भाशय होने की बात सामने आई। "पहला बच्चा पहले गर्भाशय से और जुड़वां बच्चे दूसरे गर्भाशय से जन्मे हैं।"

डॉ. पोद्दार कहती हैं, "यह दुर्लभ घटना है। मैंने पहली बार ऐसा होते देखा है। ऐसा हुआ हो, इसके बारे में कभी सुना भी नहीं है।"

'अल्लाह का चमत्कार'

तीन बच्चों और मां को मंगलवार को सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सरकारी डॉक्टर दिलीप रॉय कहते हैं कि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में ऐसा केस नहीं देखा है। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि पहली डिलीवरी के समय ही इस बात का पता लगा लिया जाना चाहिए था कि महिला के अंदर दो गर्भाशय हैं।


आरिफा के पति सुमोन इस घटना को "अल्लाह का चमत्कार" मानते हैं कि सभी बच्चे और मां सुरक्षित और स्वस्थ्य हैं। सुमोन मजदूरी करते हैं और महीनेभर मे करीब पांच हजार रुपये कमाते हैं। वो कहते हैं, "मैं सभी को खुश रखने की कोशिश करूंगा।"

पहली बार इस तरह का मामला 2006 में आया था जब ब्रिटेन की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। उनके अंदर भी दो गर्भाशय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed