फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangkok: Poisonous smoke spread after a fire in Thailands chemical factory, order to evacuate the five-kilometer area

बैंकॉक: थाईलैंड की रसायन फैक्ट्री में आग के बाद फैला जहरीला धुआं, पांच किलोमीटर का क्षेत्र खाली करने का आदेश

Tue, 06 Jul 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Jul 2021 07:11 PM IST
सार

बैंकॉक के बाहरी इलाके की एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने के बाद जहरीला धुआं फैल गया। पिछले साल भारत के विशाखापत्तनम में ऐसा ही हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
Bangkok: Poisonous smoke spread after a fire in Thailands chemical factory, order to evacuate the five-kilometer area
सांकेतिक चित्र

विस्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहर स्थित एक रसायन फैक्ट्री में लगी आग दमकल कर्मियों ने 24 घंटे से ज्यादा वक्त की मशक्कत के बाद मंगलवार तड़के बुझा दिया। आग के बाद इलाके में जहरीले धुएं का गुबार छा गया। पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को वहां से हटने को कहा गया। इलाके में अब भी खतरा कायम है। 
विज्ञापन


मिंग डिह रसायन फैक्ट्री में आग लगने की घटना में 60 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें एक दर्जन आपात सेवा से जुड़े कर्मी हैं। 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एक व्यक्ति की घटना में मौत हुई है। उसकी पहचान 18 वर्षीय दमकल स्वयंसेवक के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


उच्च ज्वलनशील रसायन स्टाइरीन मोनोमर ने पकड़ी आग
फैक्ट्री में सोमवार को तड़के करीब तीन बजे आग लगी थी। फैक्ट्री में एक धमाके के बाद आग की वजह से आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा। दमकल कर्मियों ने मंगलवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन वे स्थल पर लगातार पानी और फोम डाल रहे हैं ताकि उच्च ज्वलनशील रसायन स्टाइरीन मोनोमर को दोबारा आग पकड़ने से रोका जा सके। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुएं से कैंसर का भी खतरा
अधिकारियों ने फोम और प्लास्टिक पेलेट बनाने वाली फैक्ट्री के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को वहां से हटाने का आदेश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रसायन के धुएं में सांस लेने से चक्कर आ सकते हैं, उल्टी हो सकती है और लंबे समय में कैंसर भी हो सकता है। यह फैक्ट्री बैंकाक हवाई अड्डे के पास स्थित है।

देश के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के प्रमुख एत्तोपोल चारोएनचान्सा ने कहा कि टीमें फैक्ट्री के क्षेत्र की वायु गुणवत्ता और पानी की जांच कर रही हैं और वे कुछ लोगों को घर लौटने की इजाजत देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि बारिश का अनुमान जताया गया है और अगर बरसात होती है तो यह रसायन को जल स्रोत में मिला देगी जिसे नियंत्रण करना मुश्किल होगा।

पीएम ओचा ने दिया यह निर्देश
प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने कहा है कि उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे मिट्टी, भूजल, शहर के पेयजल और हवा में प्रदूषण की सीमा को लेकर अधिक से अधिक जानकारी एकत्र करें ताकि कम और लंबी अवधि में इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को कम किया जा सके। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किए एक बयान में कहा कि आग पर भले ही काबू पा लिया गया है लेकिन सरकार का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

100 घरों, 15 कारों को पहुंचा नुकसान
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती विस्फोट की वजह से करीब 100 घर और 15 कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्टाइरीन मोनोमर का उपयोग डिस्पोजेबल फोम प्लेट, कप और अन्य उत्पादों के उत्पादन में किया जाता है और अगर इसमें आग लग जाए तो इसमें से जहरीला धुआं निकलता है।


विशाखापत्तनम में पिछले साल लीक हुई थी स्टाइरीन गैस
पिछले साल भारतीय शहर विशाखापत्तनम में एक रसायन फैक्ट्री से स्टाइरीन गैस लीक हो गई थी जिस वजह से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed