फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan finance minister Zahoor Buledi tests positive for COVID-19

Coronavirus : बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी भी कोविड-19 से संक्रमित

Thu, 14 May 2020 04:48 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Balochistan finance minister Zahoor Buledi tests positive for COVID-19
जहूर बुलेदी - फोटो : ट्विटर

बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बुलेदी इस प्रांत के पहले राजनेता हैं जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि उनमें लक्षण नहीं दिखे और वह सेल्फ क्वारंटीन में हैं। 

विज्ञापन


बुलेदी ने ट्वीट किया, 'मैं सभी मित्रों, साथियों और समर्थकों का आभारी हूं जिन्होंने मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। मैं चिकित्सकों के निर्देशों के मुताबिक सेल्फ क्वारंटीन में हूं... सभी को शुक्रिया।' 
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुलेदी बलोचिस्तान के पहले मंत्री हैं जिनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पाकिस्तान की विधानसभा के स्पीकर असद कैसर भी एक मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिंध प्रांत के शिक्षा मंत्री सईद गनी पहले मंत्री थे जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके संक्रमण का पता मार्च के अंत में चला था। गनी भी एसिम्टोमैटिक (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखते) मरीज थे और अब ठीक हो चुके हैं।


सिंध प्रांत के राज्यपाल इमरान इस्माइल की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं प्रधानमंत्री इमरान खान की पिछले महीने जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पाकिस्तान में अभी कर कोरोना वायरस के कुल 35,788 मामले सामने आ चुके हैं और 770 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed