फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan enforced disappearance accusation victim families protest in Turbat

Pakistan: सुरक्षाबलों पर दमन के आरोप, अगवा-गायब किए जा रहे लोग; मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2024 09:53 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 03 Feb 2024 09:53 PM IST
सार

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों पर दमन के आरोप लग रहे हैं। बलूचिस्तान में रहने वाले लोग तुरबत में धरना दे रहे हैं। लोगों को जबरन गायब करने के आरोपों के बीच प्रभावित बलूच परिवार मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Balochistan enforced disappearance accusation victim families protest in Turbat
बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

बलूचिस्तान पाकिस्तान में ऐसा प्रांत है जहां प्राकृतिक संसाधन भरपूर मात्रा में हैं। हालांकि, इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना पर दमन के आरोप भी लग रहे हैं। पाकिस्तानी ,सुरक्षाबलों पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप भी लग रहा है। ताजा घटनाक्रम तुरबत में हो रहे विरोध-प्रदर्शन का है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबल स्थानीय लोगों को अगवा कर रहे हैं। सुरक्षाबलों पर लोगों को जबरन गायब करने के आरोप भी लग रहे हैं। पीड़ित परिवार लगातार तीसरे दिन धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रियजनों का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवार
बलूच यकजहती समिति- केच के मुताबिक पीड़ितों के परिवारों ने कहा, लगातार बारिश और भीषण ठंड के बावजूद पीड़ित परिवारों के लोग धरना दे रहे हैं। अधिकारी इस मामले की अनदेखी कर रहे हैं। केच की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपने प्रियजनों की तस्वीरें पकड़े हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन




नरसंहार रोकने की अपील
आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स के हैंडल- @BYCKech पर जारी बयान में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने दो टूक संदेश दिया। इन्होंने कहा कि उनके बच्चों और परिजनों के सकुशल घर पहुंचने तक इनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नरसंहार रोकने की अपील करते हुए हैशटैग- स्टॉप बलोच जेनोसाइड (#StopBalochGenocide) भी लिखा।


बाइडन से तत्काल दखल देने की मांग
इससे पहले बलूच अमेरिकी कांग्रेस (बीएसी) ने 30 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखा। बीएसी ने बाइडन से बलूच लोगों को न्याय दिलाने में मदद की अपील की है। संगठन ने बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब किए जाने, हिरासत में हत्याओं पर चिंता जताई है।

बलूचिस्तान पर तत्काल ध्यान देने की अपील
पत्र में उन्होंने कहा, पिछले छह महीनों में बलूचिस्तान के लोगं को गायब करने और समाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में शामिल लोगों की हत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है। बाइडन से बलूचिस्तान की स्थिति पर तत्काल ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed