फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bahrain shuts down Indian restaurant for denying entry to woman wearing veil

बहरीन में रेस्तरां बंद: घूंघट पहने महिला को नहीं दिया प्रवेश, बीटीईए ने की कार्रवाई

Sun, 27 Mar 2022 07:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Mar 2022 07:09 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, बीटीईए ने कहा है कि हम उन सभी कार्यों को खारिज करते हैं जो लोगों के साथ भेदभाव करते हैं, खासकर उनकी राष्ट्रीय पहचान के संबंध में। वहीं,  रेस्तरां ने भी घटना के लिए खेद व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है।
 

विज्ञापन
Bahrain shuts down Indian restaurant for denying entry to woman wearing veil
बहरीन में बंद किया गया रेस्तरां - फोटो : social media

विस्तार

बहरीन में घूंघट डाल कर भारतीय महिला के प्रवेश करने से इनकार के बाद एक भारतीय रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहरीन के अदलिया में स्थित इस भारतीय रेस्तरां को अधिकारियों ने बंद करा दिया है। रेस्तरां की आधिकारिक साइट में उल्लेख है कि यह एक भारतीय रेस्तरां है जो बहरीन में 1987 से बिजनेस कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, बहरीन के अदलिया में रेस्तरां के कर्मचारियों द्वारा एक घूंघट किए हुए महिला को प्रवेश करने से मना कर दिया गया। यह घटना तब सामने आई जब इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार साझा किया गया। इसके बाद बहरीन पर्यटन और प्रदर्शनी प्राधिकरण (बीटीईए) ने इस मुद्दे की जांच शुरू की। इस दौरान बीटीईए ने सभी पर्यटन आउटलेट्स को दिशा-निर्देशों का पालन करने और राज्य के कानून का उल्लंघन करने वाली नीतियों से बचने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक,  बीटीईए ने कहा है कि हम उन सभी कार्यों को खारिज करते हैं जो लोगों के साथ भेदभाव करते हैं, खासकर उनकी राष्ट्रीय पहचान के संबंध में। वहीं,  रेस्तरां ने भी घटना के लिए खेद व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मैनेजर को भी बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्तरां ने अपने बयान में लिखा है कि हमने अपनी जांच के आधार पर ड्यूटी मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है। हम 35 से अधिक वर्षों से इस खूबसूरत राज्य में रहने वाले सभी देशों के अपने ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं। हमारा स्थान हर किसी के आने और अपने परिवार के साथ आनंद लेने और घर जैसा महसूस करने का स्थान है।इस घटना को लेकर जिसमें, मैनेजर द्वारा एक गलती की गई है उसे निलंबित कर दिया गया है।


इस बीच, बीटीईए के अधिकारियों ने कहा कि वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। बीटीईए ने जनता से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने का भी आह्वान किया। ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट राष्ट्रीय शिकायत और सुझाव प्रणाली तवासुल के माध्यम से या उपभोक्ता संरक्षण केंद्र को 17007003 पर कॉल करके की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed