फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   B'desh FM Momen did not accompany PM Hasina to India due to 'illness', media claims he's 'dropped'

Sheikh Hasina visit: शेख हसीना के साथ भारत नहीं आए विदेश मंत्री, अनुचित टिप्पणियों का भुगता खामियाजा

Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , ढाका Published by: Amit Mandal Updated Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
सार

बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो ने खबर दी कि नाम न छापने की शर्त पर मंत्रालय के कई अधिकारियों ने कहा कि कई अपनी अनुचित टिप्पणियों के कारण विदेश मंत्री की आलोचना हुई है।

विज्ञापन
B'desh FM Momen did not accompany PM Hasina to India due to 'illness', media claims he's 'dropped'
बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमीन - फोटो : Facebook

विस्तार

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमीन बीमारी के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ भारत नहीं आए, अधिकारियों ने सोमवार को इस रिपोर्टों के बीच यह बात कही कि उन्हें ऐन मौके पर उनकी अनुचित टिप्पणी के कारण रोक लिया गया। प्रधानमंत्री हसीना चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार को भारत के लिए रवाना हुईं। इस दौरान वह बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगी और जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कम से कम सात द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगी।

विज्ञापन


मोमिन की अस्वस्थता का दिया गया हवाला 
यूएनबी वायर सर्विस ने 75 वर्षीय दिग्गज नेता के बारे में एक अधिकारी के हवाले से कहा मोमीन अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के साथ नहीं गए। प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय में रविवार दोपहर मीडिया को जानकारी देने वाले मोमिन उनके साथ जाने वाले थे। पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री दीपू मोनी ने कहा कि कोविड-19 सावधानियों के चलते प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले किसी भी शख्स को हटाया जा सकता है। प्रधानमंत्री हसीना के साथ बैठक या संसद सत्र में भाग लेने से पहले मोमिन हमेशा कोविड -19 परीक्षणों को लेकर चिंतित रहते थे कि क्या वह कोरोना पॉजिटिव निकलेंगे।  
विज्ञापन


बीमारी के कारण मोमीन को दरकिनार किए जाने के लिए पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शब्दों का चुनाव करना खतरनाक बोहा। आपने कहा कि उन्हें हटाया गया। अगर आप कारण जानते हैं, तो आप कह सकते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री के दल से हटा दिया गया। वे किसी विशेष कारण से नहीं जा सके। विदेश मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए प्रोथोम आलो अखबार ने कहा कि विदेश मंत्री का नाम ऐन मौके पर प्रधानमंत्री के दल के सदस्यों की सूची से बाहर रखा गया। अखबार ने खबर दी कि नाम न छापने की शर्त पर मंत्रालय के कई अधिकारियों ने कहा कि कई अपनी अनुचित टिप्पणियों के कारण विदेश मंत्री की आलोचना हुई है। हाल ही में चट्टोग्राम में एक जन्माष्टमी कार्यक्रम में मोमीन ने कहा कि भारत की अपनी यात्रा के दौरान मैंने उनसे कहा था कि शेख हसीना को सत्ता में रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत दौरे से पहले शेख हसीना की अहम बैठक  
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने मंत्रिमंडल को द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत रवाना होने से पहले एहतियात के तौर पर खाद्यान्न के वैकल्पिक स्रोत की तलाश करने का निर्देश दिया है। रविवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वर्तमान खाद्य आपूर्ति करने वाले देशों पर निर्भर न हों और एहतियाती उपायों के रूप में खाद्य भंडार को फिर से भरने के लिए और अधिक बाजारों का पता लगाएं, हालांकि देश पहले से ही खाद्यान्न स्टॉक के मामले में एक आरामदायक स्थिति में है। बांग्लादेश के बी.एस.एस. समाचार एजेंसी ने यह सूचना दी।


वर्तमान में देश में खाद्यान्न (चावल और गेहूं) का पर्याप्त भंडार है, लेकिन खुले बाजार में बिक्री (ओएमएस) के लिए गोदामों से लोगों तक जाने वाले चावल की मात्रा के आयात के लिए विभिन्न देशों के साथ पहले ही समझौते किए जा चुके हैं। बांग्लादेश सरकार ने पहले ही रियायती कीमतों पर चावल बेचना शुरू कर दिया है और ओएमएस और खाद्य अनुकूल कार्यक्रम के तहत तीन महीने में कम आय वाले पृष्ठभूमि के 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को 7.65 लाख टन चावल बेचने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed