फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Azadi ka Amrit Mahotshav in Rayburn house office building in Washington DC

अमेरिका में 'आजादी का अमृत महोत्सव’: यूएस कैपिटल में कार्यक्रम, 15 अमेरिकी सांसद शामिल हुए

Fri, 13 May 2022 09:15 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Fri, 13 May 2022 09:15 AM IST
सार

फेडरेशन के अंकुर वैद्य ने बताया कि एफआईए स्वतंत्रता दिवस के आसपास न्यूयॉर्क में एक बड़ा समारोह करने की योजना बना रहा है और इस दौरान ‘टाइम्स स्क्वॉयर’ पर झंडा भी फहराया जाएगा।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotshav in Rayburn house office building in Washington DC
Azadi ka Amrit Mahotshav - फोटो : @yadavalok

विस्तार

'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम अमेरिका में भी आयोजित किया गया जिसमें 15 से अधिक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद शामिल हुए। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए भारतीय अमेरिकियों द्वारा वांशिगटन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई क्षेत्रों के  सैकड़ों भारतीय-अमेरिकियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने समुदाय के नेताओं से अपील की कि वे अमेरिकी संसद, अन्य निर्वाचित निकायों में और भारतीय-अमेरिकियों को चुने जाने में मदद करें।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और न्यू इंग्लैंड’ के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) में आयोजित कार्यक्रम में फ्रैंक पालोने और शीला जैक्सन ली समेत 15 से अधिक प्रतिष्ठित सांसदों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन के अंकुर वैद्य ने बताया कि एफआईए स्वतंत्रता दिवस के आसपास न्यूयॉर्क में एक बड़ा समारोह करने की योजना बना रहा है और इस दौरान ‘टाइम्स स्क्वॉयर’ पर झंडा भी फहराया जाएगा।

एफआईए के अध्यक्ष केनी देसाई ने कहा कि भारतीय अमेरिकियों के लिए वाशिंगटन में भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आज एक ऐतिहासिक क्षण था। वहीं एफआईए सचिव श्रीजल पारिख ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेसियों की उपस्थिति में यह आजादी का अमृत महोत्सव का एक बड़ा उत्सव था। एफआईए की सामुदायिक सेवाओं को कांग्रेस के रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई है।


एफआईए के पूर्व अध्यक्ष और बिहार फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम दुनिया भर में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आह्वान से प्रेरित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed