फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Austria finds chemicals in house of suspected Taylor Swift concert attack plotter news in hindi

Austria: टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में हमला करने की रची जा रही थी साजिश; संदिग्ध के घर से मिले रासायनिक पदार्थ

Thu, 08 Aug 2024 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Aug 2024 03:14 PM IST
सार

वियना राज्य के पुलिस निदेशक फ्रांज रूफ ने बताया कि ऑस्ट्रियाई संघीय और राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक 19 वर्षीय युवक है, जिसने कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की थी।

विज्ञापन
Austria finds chemicals in house of suspected Taylor Swift concert attack plotter news in hindi
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों पर आरोप है कि वियना में टेलर स्विफ्ट के आगामी संगीत कार्यक्रमों में कथित रूप से हमला करने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन


19 साल का संदिग्ध गिरफ्तार
वियना राज्य के पुलिस निदेशक फ्रांज रूफ और पुलिस प्रमुख गेरहार्ड पर्स्टल ने बताया कि ऑस्ट्रियाई संघीय और राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक 19 वर्षीय युवक था, जिसने कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी बन गए थे और कथित तौर पर हमले को अंजाम देने के बारे में योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


टेलर स्विफ्ट के  कॉन्सर्ट पर हमला करने की योजना
ऑस्ट्रिया के सार्वजनिक सुरक्षा महानिदेशक फ्रैंकज रुफ ने बताया कि संदिग्ध ने टेलर स्विफ्ट के  कॉन्सर्ट पर हमला करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसके आवास के बारे में पता चला। आवास की तलाशी के दौरान रासायनिक पदार्थ पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन पदार्थों का इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, ऑस्ट्रिया की कोबरा इकाई, जो एफबीआई की बंधक बचाव टीम के समान है, ने गिरफ्तारी में सहायता की।

17 साल का संदिग्ध भी शामिल
अधिकारी रुफ ने बताया कि उत्तरी मैसेडोनिया मूल के किशोर को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। उसका साथ ऑस्ट्रिया के 17 वर्षीय युवक ने दिया है। यह दोनों युवक एक छोटे समूह का हिस्सा हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। हालांकि, इनकी गिरफ्तारी से खतरा थोड़ा कम हो गया है। 

दो लाख लोगों के आने की थी उम्मीद
गौरतलब है, वियना में टेलर स्विफ्ट के तीन कॉन्सर्ट होने थे, जिनमें करीब दो लाख लोग हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि, अब सरकार के आदेश पर इन कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। पुलिस ने संगीत समारोहों पर हमले की साजिश रचने के संदेह में इन लोगों को हिरासत में लिया था। 

अधिकारी ने रुफ पर कहा, 'हंगरी की सीमा के पास टेरनिट्ज शहर में मुख्य संदिग्ध के घर की तलाशी लेने पर रासायनिक पदार्थ और तकनीकी उपकरण जब्त किए गए हैं।'

एक अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है, शक है कि संदिग्ध ने बम बनाने के लिए रासायनिक पदार्थ अपने काम की जगह से चोरी किए हैं। 19 वर्षीय युवक ने स्टेडियम के बाहर इकट्ठा होने वाली भीड़ पर कार चलाने की योजना बनाई थी और चाकू का इस्तेमाल करने की योजना भी बनाई थी। 


ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय और खुफिया सेवा ने फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं, 34 वर्षीय स्विफ्ट ने अभी तक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट के रद्द होने पर कोई टिप्पणी नहीं की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed