{"_id":"66e3fafff9d047f66409a1c5","slug":"australian-pm-anthony-albanese-said-that-he-looks-forward-to-meeting-quad-partners-in-us-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quad Summit: 'क्वाड भागीदारों से मिलने के लिए तत्पर', अमेरिका की आगामी यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Quad Summit: 'क्वाड भागीदारों से मिलने के लिए तत्पर', अमेरिका की आगामी यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज
Fri, 13 Sep 2024 02:12 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:12 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 21 सितंबर को अमेरिका के डेलावेयर स्थित विलमिंगटन में चौथे क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। वहीं, भारत अगले साल क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
एंथनी अल्बनीज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अमेरिका जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह क्वाड शिखर सम्मेलन में लेने के लिए वॉशिंगटन की यात्रा करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने बताया कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों और चार देशों के बीच भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए क्वाड भागीदारों से मिलने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 21 सितंबर को अमेरिका के डेलावेयर स्थित विलमिंगटन में चौथे क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो पहुंचेंगे। भारत 2025 क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
क्वाड समिट क्या है?
'क्वाडीलेटरल सिक्योरिटी डायलाग' (QSD), क्वाड एक इनफॉर्मल स्ट्रैटेजिक फोरम मंच है, जिसमें अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। क्वाड की स्थापना 2007 में की गई थी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे 2007 में क्वाड के गठन का विचार रखने वाले पहले व्यक्ति थे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मुद्दों और अवसरों पर करेंगे चर्चा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बयान जारी किया। बताया गया कि अल्बनीज शिखर सम्मेलन में क्वाड के सकारात्मक और व्यावहारिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय मुद्दों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों और भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए अपने क्वाड भागीदारों के साथ बैठक करने के लिए तत्पर हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भविष्य के लिए गहराई से निवेश किया है।
हम जिस तरह के क्षेत्र में रहना चाहते...
उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत और जापान एक ऐसे क्षेत्र के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं, जो स्वीकृत नियमों और मानदंडों द्वारा शासित होता है, जहां सभी देश सहयोग, व्यापार और कामयाब हो सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति अल्बनीज ने कहा कि हम जिस तरह के क्षेत्र में रहना चाहते हैं, उसे आकार देने के लिए मिलकर काम करेंगे। जब हम अपने करीबी दोस्तों और साझेदारों के साथ मिलकर काम करते हैं तो हम हमेशा बेहतर होते हैं।