फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian Man stucked in Bengaluru challenged order of travel ban on citizen returning from India

कोविड-19: भारत से लौट रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के यात्रा प्रतिबंध को अदालत में चुनौती

Thu, 06 May 2021 05:26 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मेलबर्न
पीटीआई, मेलबर्न Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 May 2021 05:26 PM IST
सार

यह याचिका मेलबर्न के निवासी गैरी न्यूमैन ने दायर की है, जो पिछले साल मार्च से बंगलूरू में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Australian Man stucked in Bengaluru challenged order of travel ban on citizen returning from India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारत से घर लौट रहे नागरिकों पर ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अस्थायी रूप से यात्रा प्रतिबंध लगाया है। अब इसे सिडनी में संघीय अदालत में गुरुवार को 73 वर्षीय एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने चुनौती दी है। बता दें कि यह व्यक्ति पिछले साल मार्च महीने से बंगलूरू में फंसा हुआ है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने उन नागरिकों के घर लौटने पर प्रतिबंध लगाया है, जिन्होंने भारत में 14 दिन तक समय बिताया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा चलाने की चेतावनी दी गई है। इसमें पांच साल की जेल की सजा या 66,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 37.7 लाख रुपये) का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन


सरकार के इस आदेश के खिलाफ यह याचिका मेलबर्न के निवासी गैरी न्यूमैन ने दायर की है, जो पिछले साल मार्च से बंगलूरू में फंसे हुए हैं। संघीय अदालत के मुख्य न्यायाधीश जेम्स ऑलसॉप ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई आगामी सोमवार के लिए निर्धारित की है और इसकी सुनवाई न्यायमूर्ति थॉमस थावले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरी न्यूमौन की याचिका में 30 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट द्वारा जैव सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई एक आपातकालीन घोषणा को कई आधारों पर चुनौती दी गई है। जानकारी के अनुसार न्यूमैन का प्रतिनिधित्व कर रहे माइकल ब्रैडली और क्रिस वार्ड ने बुधवार को न्यायमूर्ति स्टीफन बुर्ली के समक्ष याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed