फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian leader of the Opposition Peter Dutton said Australian politicians jealous of PM Modi

Australia: विपक्षी नेता का दावा, पीएम मोदी से जलते हैं ऑस्ट्रेलियाई नेता, 20 हजार की भीड़ भी नहीं जुटा सकते

Sat, 27 May 2023 01:33 AM IST
देव कश्यप एएनआई, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)।
एएनआई, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 May 2023 01:33 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के नेता प्रतिपक्ष पीटर डटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया का कोई भी नेता दुनिया के दूसरे कोने में 20,000 लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वो भीड़ मोदी-मोदी जैसे उनके उपनाम के नारे भी नहीं लगा सकती है।

विज्ञापन
Australian leader of the Opposition Peter Dutton said Australian politicians jealous of PM Modi
ऑस्ट्रेलियाई नेता प्रतिपक्ष पीटर डटन संसद को संबोधित करते हुए। - फोटो : Twitter@DDNewslive

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता पीटर डटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राजनेता पीएम मोदी के जलते हैं। उन्होंने कहा कि वे इसलिए जलते हैं कि उनमें से कोई भी 20,000 लोगों को इकट्ठा करने और उनसे 'मोदी-मोदी' उपनाम के जैसे नारे लगवाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भारतीय समुदाय के काम की सराहना की।

विज्ञापन


पीटर डटन ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ
ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डटन ने कहा कि बुधवार को एक असाधाराण घटना हुई। उन्होंने कहा कि वहां राजनीति के दोनों पक्षों से बहुत सारे लोग उपस्थित थे, लेकिन मैंने आज प्रधानमंत्री से कहा कि पिछली रात वहां हर राजनेता इस बात से जल रहा था कि वह (पीएम मोदी) दुनिया के दूसरे कोने में भी 20,000 लोगों को इकट्ठा करने और उससे अपने उपनाम के नारे लगवाने में सक्षम थे। खासकर यह जलन लेबर पार्टी के नेताओं में था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि यह एक असाधारण घटना थी और मैं वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी में भारतीय समुदाय के काम की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ रिश्ते को सम्मान देने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करने में शामिल हुए। दरअसल, पीएम मोदी ने 23 मई को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान लोग मोदी-मोदी के नारे बुलंद करते दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर भी बोले डटन
भारत के साथ संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध काफी असाधारण और मजबूत थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और डैन टीन सहित फ्रंट बेंच पर कई लोगों के काम को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने भारत के साथ व्यापार पर बहुत अच्छा काम किया है। इसके लिए उन्होंने पुरानी सरकारों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं गुरुवार को सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी से मिला था। यह एक बहुत ही सौहार्दपूर्ण और आकर्षक चर्चा थी और जिन व्यापक विषयों पर हमने चर्चा की, वे संबंधों में द्विदलीय समर्थन का संकेत देते हैं।


पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों को किया था संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सिडनी यात्रा के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पारस्परिक विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर जोर दिया, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक संबंधों की नींव है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को पहले 3सी- कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी द्वारा परिभाषित किया जाता था। और फिर लोकतंत्र, प्रवासी और दोस्ती और बाद में यह संबंध 'ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और शिक्षा' के एक प्रमुख घटक के रूप में उभरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लेकिन उनका मानना है कि संबंध इससे परे है और यह आपसी विश्वास और आपसी सम्मान का संबंध है।


ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों को दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास के पीछे एक ताकत के रूप में श्रेय दिया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सिडनी में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed