फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia orders snap lockdown in Victoria state after fresh outbreak

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना: 27 संक्रमितों के संपर्क में आए 10 हजार लोग, विक्टोरिया में सात दिन का लॉकडाउन

Fri, 28 May 2021 04:25 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 May 2021 04:25 PM IST
सार

यह कदम कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक वेरिएंट बी.1.617 के 13 नए मामले (कुल 27) मिलने और इन संक्रमितों के करीब 10 हजार लोगों के संपर्क में आने के बाद उठाया गया है। 

विज्ञापन
Australia orders snap lockdown in Victoria state after fresh outbreak
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना - फोटो : iStock

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया में शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू कर दिया गया। बता दें कि कोरोना वायरस का यह वेरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था। इस दौरान पूरे राज्य में सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे। लोगों के घर से निकलने के लिए भी नियम तय किए गए हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर अधिकारियों ने कहा कि हाल के दिनों में यह राज्य में संक्रमण की सबसे तेज रफ्तार है। इसलिए यह चिंता का विषय है। लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए घर से पांच किमी से अधिक दूर जाने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा एक घर से एक ही व्यक्ति बाहर निकल सकता है।
विज्ञापन


एक घर से एक ही व्यक्ति बाहर जा सकेगा
इस दौरान मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। वहीं, स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों ने विक्टोरिया के साथ सीमाएं सील कर दी हैं। उधर, क्वींसलैंड और न्यू साउथवेल्स ने कहा है कि विक्टोरिया से आने वाले लोगों को होटल में सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबर्न में जांच कराने के लिए लगी कतारें
मेलबर्न के कोविड जांच केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। जानकारी के अनुसार जांच कराने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, टीके के लिए भी मारामारी मची हुई है। राज्य के कार्यवाहक प्रमुख जेम्स मर्लिनों का कहना है कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed