{"_id":"661cb512b8283c193e09c4c5","slug":"australia-sydney-knife-attacker-targeted-women-police-probe-signals-gender-motive-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: सिडनी के मॉल में हमलावर के निशाने पर थीं महिलाएं? पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: सिडनी के मॉल में हमलावर के निशाने पर थीं महिलाएं? पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 15 Apr 2024 10:35 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:35 AM IST
सार
शनिवार को सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया था। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक मॉल में हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि हमलावर के निशाने पर सिर्फ महिलाएं थीं। पुलिस का कहना है कि घटना में मारे गए छह लोगों में से पांच महिलाएं हैं। साथ ही घायलों में भी 12 महिलाएं ही हैं।
क्या हमलावर के निशाने पर थीं सिर्फ महिलाएं?
शनिवार को सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया था। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं घायलों में एक 9 महीने की बच्ची भी शामिल है। पुलिस की फायरिंग में हमलावर मौके पर ही ढेर हो गया था। हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर अकेला था। फिलहाल हमले से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस के कमिश्नर केरेन वेब ने मीडिया को बताया कि यह स्वभाविक है क्योंकि हमलावर ने पुरुषों को छोड़कर महिलाओं को ही निशाना बनाया। सबूत भी यही कह रहे हैं कि हमलावर के निशाने पर महिलाएं थी। हम भी इस एंगल से जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिडनी के मॉल में हुए हमले में सिर्फ एक पुरुष की मौत हुई है, जो कि मॉल का सुरक्षाकर्मी था।
विज्ञापन
किसी विचारधारा से प्रेरित होकर हमला करने के नहीं मिले सबूत
जांच में हमलावर की पहचान जोएल काउची (40 वर्ष) के रूप में हुई है। हमले के दौरान ही एक महिला पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हमलावर को ढेर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी काउची को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी थी और अभी तक हमले के पीछे किसी विचारधारा से प्रेरित होकर हमले के सबूत नहीं मिले हैं।