फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia scraps work visa programme used largely by Indians

ऑस्ट्रेलिया: मुश्किल में भारतीय कामगार, खत्म किया वीजा प्रोग्राम

Fri, 23 Mar 2018 09:04 PM IST
एजेंसी, मेलबर्न
एजेंसी, मेलबर्न Updated Fri, 23 Mar 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Australia scraps work visa programme used largely by Indians

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीयों द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने वाला नियोक्ता की तरफ से प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम खत्म कर दिया है। इसकी जगह नया सख्त कार्यक्रम लाया गया है। इसमें अंग्रेजी भाषा में उच्च स्तर की दक्षता और उच्च रोजगार कुशलता होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इस वीजा कार्यक्रम का इस्तेमाल 95 हजार विदेशी कामगार कर रहे थे। इसे 18 मार्च को खत्म कर दिया गया। इसकी जगह नया कार्यक्रम लाया गया है। इस वीजा को इस्तेमाल करने वाले विदेशियों में अधिकतम भारतीय थे। 
विज्ञापन


इस वीजा कार्यक्रम को 1990 के दशक में शुरू किया गया था। 457 वीजा कार्यक्रम के तहत कंपनियां कुशल रोजगार में चार साल की अवधि के लिए विदेशी व्यक्ति को काम पर रख सकती हैं। कुशल रोजगार में ऑस्ट्रेलिया के कामगारों की कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक वीजा धारक थे भारतीय
इस श्रेणी के तहत बहुसंख्यक 21.6 फीसदी वीजा धारक भारतीय थे। इसके बाद ब्रिटेन के 19.5 फीसदी और चीन के 5.8 फीसदी नागरिक थे। इसके तहत वीजा धारकों को अपने करीबी परिजन के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने की अनुमति थी। 


इस वीजा कार्यक्रम को कुशल श्रमिकों की खाई भरने के लिए बनाया गया। वहीं इसे आसानी से हासिल करने के कारण इसकी आलोचना की जाती रही। प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने गत वर्ष अप्रैल में घोषणा की थी कि उनकी सरकार बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए लोकप्रिय कार्य वीजा कार्यक्रम को खत्म करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed