फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia's Sydney Opera House will not light up its sails to mark the coronation of King Charles-

King Charles: चार्ल्स के राज्याभिषेक पर उत्साहित नहीं ऑस्ट्रेलिया! कार्यक्रम में खर्च करने के बजाय बचाएगा पैसे

Sat, 06 May 2023 09:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 09:24 AM IST
सार

न्यू साउथ वेल्स की राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने राज्याभिषेक के दौरान सिडनी ओपेरा हाउस को नहीं सजाने का फैसला लिया है। साथ ही अतिरिक्त लाइट भी नहीं जलाएगा।

विज्ञापन
Australia's Sydney Opera House will not light up its sails to mark the coronation of King Charles-
किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक पर नहीं जगमगाएगा सिडनी ओपेरा हाउस। - फोटो : social media

विस्तार

किंग चार्ल्स तृतीय का आज राज्याभिषेक होने वाला है। उन्हें कुछ देर में ही एक धार्मिक और रीति-रिवाजों से भरी प्रक्रिया के तहत सम्राट घोषित किए जाएगा। जहां एक ओर समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने राज्याभिषेक के मौके पर सिडनी ओपेरा हाउस को नहीं सजाने का फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन

दरअसल, न्यू साउथ वेल्स की राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने राज्याभिषेक के दौरान सिडनी ओपेरा हाउस को नहीं सजाने का फैसला लिया है। साथ ही अतिरिक्त लाइट भी नहीं जलाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय रुपये बचाने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

राजशाही की भूमिका विवादास्पद

गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया में राजशाही की भूमिका विवादास्पद रही है। देश ने सन् 1999 में गणतंत्र बनने पर जनमत संग्रह कराया था, जिसका 55 फीसदी मतदाताओं ने विरोध किया था। हालांकि हाल के चुनावों में भी राजशाही के समर्थन में कमी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सजाए जाएंगे ये सार्वजनिक भवन

राज्याभिषेक को भव्य बनाने के लिए कैनबरा में संसद भवन सहित कई सार्वजनिक भवनों और स्मारकों को शाही बैंगनी रंग में रोशन किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद सम्मान देने के लिए सितंबर में सिडनी ओपेरा हाउस को सजाया गया था। हालांकि अब राजा चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने इसे नहीं सजाने का निर्णय लिया है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम लंदन पहुंचे

प्रवक्ता के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स सरकार का मानना है कि सार्वजनिक खर्च के प्रति सचेत रहते हुए सामुदायिक अपेक्षाओं को पूरा करने के संदर्भ में सही निर्णय लिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज राज्याभिषेक के लिए लंदन पहुंचे।

 

प्रवक्ता ने कहा कि मैं एक ऑस्ट्रेलियाई को ऑस्ट्रेलिया के राज्य के प्रमुख के रूप में देखना चाहता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मौजूदा सरकार का सम्मान नहीं कर सकते।

 

ऑस्ट्रेलिया के अलावा किंग चार्ल्स न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम के अलावा12 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों में राज्य के प्रमुख हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed