फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia's new migration strategy ensures commitments for Indian graduates

Philip Green: ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बोले- AI-ECTA के तहत अस्थायी स्नातक वीजा के पात्र होंगे भारतीय छात्र

Mon, 11 Dec 2023 10:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Dec 2023 10:15 PM IST
सार

Philip Green: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने मीडिया से बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि की उम्मीद जताई। एआई-ईसीटीए के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौतों की प्रतिबद्धताओं को नई प्रवासन रणनीति के तहत बरकरार रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Australia's new migration strategy ensures commitments for Indian graduates
फिलिप ग्रीन। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने सोमवार को 'एआई-ईसीटीए' के तहत किए गए समझौतों को बनाए रखने के लिए देश की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। भारतीय स्नातक ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (एआई-ईसीटीए) की शर्तों के अनुरूप अस्थायी स्नातक वीजा के पात्र होंगे।  

विज्ञापन


इस समझौते के तहत स्नातक की डिग्री रखने वाले भारतीय स्नातक अस्थायी स्नातक वीजा पर दो साल के लिए ऑस्ट्रेलिया में रह सकते हैं। जबकि, स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करने वाले तीन साल के वीजा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, जो व्यक्ति सफलतापूर्वक पीएचडी पूरा करेंगे वे चार साल के अस्थायी स्नातक वीजा के हकदार होंगे।
विज्ञापन


भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने मीडिया से बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि की उम्मीद जताई। एआई-ईसीटीए के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौतों की प्रतिबद्धताओं को नई प्रवासन रणनीति के तहत बरकरार रखा जाएगा। इसका मतलब है कि भारतीय स्नातक, स्नातक की डिग्री के लिए दो साल, स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करने के लिए तीन साल और पीएचडी पूरी करने के लिए चार साल के लिए अस्थायी स्नातक वीजा पर रहने के पात्र बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चायुक्त ने शैक्षिक अवसरों की तलाश करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले छात्रों का स्वागत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सरकार ऑस्ट्रेलिया में शैक्षिक अवसरों की तलाश करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले छात्रों का स्वागत करना जारी रखेगी। मुझे इसकी कोई वजह नहीं दिखती है कि भारतीय छात्रों की संख्या में वृद्धि जारी नहीं रहेगी। 


ऑस्ट्रेलिया के पास अब अपनी प्रवासन प्रणाली के लिए एक रणनीति है। सरकार की प्रवासन रणनीति सोमवार को जारी की गई। इसमें ऑस्ट्रेलिया की प्रवासन प्रणाली के लिए एक नई रूपरेखा तैयार की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed