फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia's new defense strategy focuses on stronger ties with India, Japan amidst China's aggressiveness

Australia: चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच ऑस्ट्रेलिया ने जारी की नई रक्षा नीति, भारत-जापान संबंधों पर दिया जोर

Mon, 24 Apr 2023 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

समीक्षा में विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा सहयोग कार्यक्रम को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
Australia's new defense strategy focuses on stronger ties with India, Japan amidst China's aggressiveness
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के साथ अल्बानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को रक्षा सामरिक समीक्षा (डीएसआर) का सार्वजनिक संस्करण जारी किया है। इसमें भारत और जापान सहित क्षेत्र में अपने सहयोगियों व प्रमुख शक्तियों के साथ मजबूत संबंधों को बनाने पर जोर दिया गया है। समीक्षा में चीन की बढ़ती आक्रामकता पर भी बात की गई है। 

विज्ञापन

 

समीक्षा में विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा सहयोग कार्यक्रम को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। बता दें, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऑस्ट्रेलिया भविष्य में ऐसे युद्ध से अपनी रक्षा करने के लिए हथियारों के घरेलू उत्पादन और कूटनीति को प्राथमिकता देने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ जुड़ने के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। समीक्षा में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया जितना सहयोग कर सकता है उतना चीन के साथ रखेगा। साथ ही कहा गया कि अगर दोनों देश एक दूसरे से सहमत नहीं होते हैं किसी मुद्दे पर तो बुद्धिमानी से हल निकाला जाएगा। साथ ही जहां सख्ती की जरूरत पड़ेगी वहां यह भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि, रक्षा सामरिक समीक्षा में चीन के सैन्य निर्माण और उसके रणनीतिक इरादों पर बढ़ती चिंताओं पर भी प्रकाश डाला गया है। कहा गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से चीन का सैन्य निर्माण दुनिया के सभी देशों से बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी है। उसने हथियार के क्षेत्र में सबसे ज्यादा उपलब्धि प्राप्त कर ली है। ऐसे में हथियारों के घरेलू उत्पादन पर ध्यान देने की जरूरत है। 


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा शुरू की है कि ऑस्ट्रेलिया अधिक सुरक्षित रहे। हमारा यह कदम दर्शाता है कि हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कितने दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आज हर सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed