फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia mass stabbing incident in Sydney Church wakeley news and updates

Australia: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में फिर चाकूबाजी की घटना, चर्च में पादरी और कई लोगों पर हुआ हमला

Mon, 15 Apr 2024 04:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 15 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात को चर्च सर्विस के दौरान हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Australia mass stabbing incident in Sydney Church wakeley news and updates
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चर्च के पादरी को चाकू मारता हमलावर - फोटो : X/AustralianJA

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है। बताया गया है कि यहां के वेकली में स्थित द गुड शेफर्ड चर्च में एक पादरी और इकट्ठा हुए कुछ और लोगों पर हमला किया गया है। चाकूबाजी में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें दो लोगों को अलग-अलग जगहों पर जख्म लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात को चर्च सर्विस के दौरान हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह शख्स पुलिस की जांच में मदद कर रहा है।  
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बिशप मार मारी इमैनुएल चर्च की स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान काले जंपर पहने एक शख्स उनकी तरफ भागता है और उन्हें खींचकर सीने पर चाकू मार देता है। इसके बाद पादरी जमीन पर ही गिर जाते हैं और हमलावर उन्हें चार से पांच बार और चाकू मारता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी हुई थी चाकूबाजी की घटना
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ही वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में शनिवार को चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया था। इस घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे। इस घटना पर सिडनी पुलिस ने सोमवार को बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि हमलावर के निशाने पर सिर्फ महिलाएं थीं, क्योंकि घटना में मारे गए छह लोगों में से पांच महिलाएं हैं। साथ ही घायलों में भी 12 महिलाएं ही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed