फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia-India: Australia announces Philip Green as country's next High Commissioner to India

Philip Green: ‘फिलिप ग्रीन होंगे भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त’, विदेश मंत्री पेनी वोंग ने किया एलान

Fri, 16 Jun 2023 11:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:13 AM IST
सार

ऑस्टेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि आज फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। ग्रीन विदेश मामलों और व्यापार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में, जर्मनी में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत थे।

विज्ञापन
Australia-India: Australia announces Philip Green as country's next High Commissioner to India
फिलिप ग्रीन। - फोटो : ani

विस्तार

भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त का कार्यभार अब फिलिप ग्रीन संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया का उच्चायुक्त बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में ग्रीन जर्मनी में राजदूत हैं। 

विज्ञापन

विदेश मंत्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के घनिष्ठ संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपस में दृष्टिकोण, चुनौतियों और एक लोकतांत्रिक विरासत को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से और क्वाड भागीदारों के रूप में दोनों देश एक शांतिपूर्ण और स्थिर रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ऑस्टेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि आज फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। ग्रीन विदेश मामलों और व्यापार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में, जर्मनी में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत थे। मंत्री ने कहा कि ग्रीन पहले भी सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और केन्या जैसे कई देशों में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के रूप में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी है, जो एक महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने के साथ-साथ बढ़ेगी। उन्होंने निवर्तमान उच्चायुक्त ओ'फारेल को धन्यवाद दिया। 

पिछले महीने हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएम ने कहा था कि क्वाड वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने एकजुट, टिकाऊ, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed