फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   australia four indian died in mass drowning at victoria philip island

Australia: चार भारतीयों की डूबने से मौत, छुट्टी मनाने फिलिप आइलैंड पहुंचे थे परिवार के लोग

Thu, 25 Jan 2024 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 25 Jan 2024 09:08 AM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा 'ऑस्ट्रेलिया में दिल तोड़ने वाली त्रासदी हुई है। विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई।'

विज्ञापन
australia four indian died in mass drowning at victoria philip island
चार भारतीय डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार से संबंधित थे और छुट्टी मनाने के लिए फिलिप आइलैंड पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी है। मरने वालों में तीन लोग करीब 20 साल के थे, वहीं एक महिला करीब 40 साल की थी।  चारों मृतकों की पहचान 23 वर्षीय जगजीत सिंह आनंद, छात्राओं सुहानी आनंद और कीर्ति बेदी (दोनों 20 साल) और 43 वर्षीय रीमा सोंढी के रूप में की गई है।
विज्ञापन

रीमा भारतीय नागरिक थीं और ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार से मिलने आई थीं, वहीं बाकी युवक-युवती तीनों क्लाइड में रहते थे। 

भारतीय उच्चायोग ने दी जानकारी
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा 'ऑस्ट्रेलिया में दिल तोड़ने वाली त्रासदी हुई है। विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। उच्चायोग पीड़ित परिजनों के संपर्क में है और सभी जरूरी मदद की जा रही है।' घटना 24 जनवरी की है। विक्टोरिया राज्य एजेंसी के कमांडर केन ट्रेलोर ने कहा,  ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने के बावजूद हमारे लाइफगार्ड ने उनमें से तीन लोगों को पानी से बाहर निकाला। हमारी बचाव नौका ने चौथे व्यक्ति को भी पानी से निकाल लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े तीन बजे फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाल लिया गया था। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक करीब 20 साल के थे और एक महिला 40 साल की थी। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक महिला बेहोश थी, जिसे एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में तीन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे थे, वहीं 40 वर्षीय महिला छुट्टी मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। 

मृतकों का संबंध फगवाड़ा व सोलन से
ऑस्ट्रेलिया में हुई इस घटना में मारे गए चार मृतकों में रीमा पंजाब के फगवाड़ा की बताई गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रीमा फगवाड़ा के उद्योगपति ओम सोंधी की बहू थी। ओम के बड़े भाई व पूर्व पार्षद विजय सोंधी के हवाले से बताया गया कि रीमा के साथ उनके पति संजीव और उनके भाई छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। हिमाचल प्रदेश के सोलन की निवासी रीमा की बहन सुहानी (22) और एक भाई भी इस दुर्घटना में मारे गए।

इस तरह मौत ने झपट्टा मारा
मेलबर्न स्थित नर्स आनंद ऑस्ट्रेलिया में स्थायी निवासी थी। कीर्ति बेदी और सुहानी छात्र वीजा पर थे। पंजाब के रहने वाले सोंधी दो हफ्ते पहले छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे।


समुद्री गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है फिलिप आइलैंड
विक्टोरिया का फिलिप आइलैंड अपने गुफाओं वाले बीच के लिए प्रसिद्ध है। यहां समुद्र के भीतर गुफाएं हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसे खतरनाक मानते हैं क्योंकि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और लाइफगार्ड पेट्रोलिंग का भी यहां इंतजाम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed