फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia and Britain call for investigations into china's handling of coronavirus outbreak

निशाने पर चीन: ऑस्ट्रेलिया बोला...वायरस कहां से आया, स्वतंत्र जांच हो

Tue, 21 Apr 2020 06:54 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Apr 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
Australia and Britain call for investigations into china's handling of coronavirus outbreak
चीन-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

चीन ने कोरोना वायरस मामले को संभालने के लिए क्या किया, पारदर्शिता कैसी बरती और वायरस की उत्पत्ति आखिर कैसे हुई, इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। विभिन्न देशों द्वारा चीन पर डाले जा रहे दबाव में इजाफा करते हुए यहां की विदेश मंत्री मरीन पाइन ने रविवार को कहा कि चीन की बरती गई कम पारदर्शिता के मामले में वे बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन


पाइन ने कहा, इससे जुड़े मामलों में स्वतंत्र विश्लेषण होना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया इस बात पर जोर देता है कि स्वतंत्र जांच करवाई जाए। 

इसलिए है बेहतर स्थिति...
फरवरी में ही चीन से आने वालों पर लगाई थी पाबंदी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने डब्ल्यूएचओ के रवैये की आलोचना करते हुए कहा था कि उसने मददगार रुख नहीं अपनाया। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ के निर्देशों के खिलाफ जाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 1 फरवरी को ही चीन से आने वालों पर पाबंदी लगा दी थी। इसे लेकर चीन ने नाराजगी जताई थी, लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया की बेहतर स्थिति को देखते हुए उसके निर्णय को सही माना जा रहा है।

विज्ञापन

चीन की सफाई...आधारहीन हैं ऑस्ट्रेलिया का सवाल
चीन ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के उस सवाल को आधारहीन बताया जिसमें पूछा गया था कि बीजिंग ने कोरोना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पायने का यह बयान तथ्यात्मक रूप से आधारहीन था। प्रवक्ता गेंग शुआंग ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए विरोध जताया। 

ट्रंप फिर हमलावर बोले...संक्रमण जांच के लिए विशेषज्ञ दल को चीन भेजूंगा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर हमलावर रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। ट्रंप ने अब कहा है कि वह कोरोना की जानकारी के लिए विशेषज्ञों की एक टीम चीन भेजना चाहते हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कोरोना को प्लेग जैसा बताते हुए ट्रंप ने कहा, वह चीन से खुश नहीं हैं, क्योंकि वह कोई भी जानकारी साझा करने से कतरा रहा है। एजेंसी

चीन ने ट्रंप की मांग ठुकराई
चीन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की वह मांग खारिज कर दी, जिसमें वह कोविड-19 के मूल व स्रोत का पता लगाने के लिए वुहान में अमेरिकी विशेषज्ञों की टीम भेजना चाहते थे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, चीन अपराधी नहीं बल्कि इस वायरस से पीड़ित है। यह वायरस कहीं भी पाया जा सकता है। 2009 में अमेरिका में एच1एन1 इंफ्लूएंजा का पहले पता चला क्या किसी ने इस पर अमेरिका की जवाबदेही पूछी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed