{"_id":"63c776da43982115c446ee83","slug":"australia-ambulance-responding-after-qantas-flight-bound-for-sydney-from-new-zealand-issues-mayday-alert-news-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही फ्लाइट ने जारी किया अलर्ट, सिडनी एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही फ्लाइट ने जारी किया अलर्ट, सिडनी एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग
Wed, 18 Jan 2023 10:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:46 AM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में इंजन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत की गई थी। हालांकि, इसकी लैंडिंग बिल्कुल सुरक्षित तरीके से हुई।
विज्ञापन
कंतास एयरलाइन का विमान।
- फोटो : Social Media
विस्तार
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी आ रहे एक विमान की मेडे अलर्ट (Mayday Alert) जारी करने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विमान की तरफ से यह अलर्ट क्यों जारी किया गया था। हालांकि, अलर्ट मिलते ही कई एंबुलेंस सिडनी एयरपोर्ट के पास इकट्ठा हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में इंजन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत की गई, जिस पर न्यू साउथ वेल्स प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था।
बताया गया है कि कंतास के बोइंग 737-800 विमान में न्यूजीलैंड से 100 यात्री सवार हुए थे। अलर्ट मिलने के बाद एंबुलेंस के साथ पैरामेडिक्स की टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि कंतास के बोइंग 737-800 विमान में न्यूजीलैंड से 100 यात्री सवार हुए थे। अलर्ट मिलने के बाद एंबुलेंस के साथ पैरामेडिक्स की टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन