{"_id":"65a566715a09afffe6067069","slug":"austin-is-released-from-hospital-after-complications-from-prostate-cancer-surgery-he-kept-secret-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी, इलाज को रखा गया था गोपनीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी, इलाज को रखा गया था गोपनीय
Mon, 15 Jan 2024 10:39 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:39 PM IST
सार
प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी करा रहे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के इलाज की गोपनीयता को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों ने सवाल खड़े किए हैं। दावा किया गया कि बाइडन प्रशासन तक को यह पता नहीं था कि उनके रक्षा मंत्री अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी करा रहे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को दो सप्ताह बाद आखिकार सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गौरतलब है कि उन्होंने इस बात की बाइडन प्रशासन और कई वरिष्ठ नेताओं और कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगने दी। दावा किया जा रहा है कि फिलहाल वो पूरी तरह से स्वस्थ्य होने तक घर से ही काम करेंगे। 22 दिसंबर को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था। कैंसर के उपचार के लिए उनकी सर्जरी की गई थी।
बाइडन प्रशासन तक को भनक नहीं
दावा किया गया कि राष्ट्रपति बाइडन और कई वरिष्ठ अधिकारियों को चार जनवरी तक ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पता नहीं था। नौ जनवरी तक कैंसर के उपचार तक इसे छिपा कर रखा गया। बाइडन ने कहा था कि ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर नहीं थी, लेकिन मुझे अपने पेंटागन मुख्यालय पर पूरा विश्वास है। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती के दौरान अमेरिका ने पिछसे सप्ताह यमन में ईरानी समर्थिक हूती आतंकियों पर सैन्य हमला शुरू किया। लाल सागर में व्यापारिक जहाज पर हमलों के उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इलाज की गोपनीयता पर उठे सवाल
बताया गया कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल एरिक कुरिला सहित कई सैन्य अधिकारियों के साथ काल की, साथ ही व्हाइट हाउस की बैठकों की भी समीक्षा की थी। गौरतलब है कि अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बाइडन प्रशासन को जानकारी न होने की समीक्षा शुरू कर दी गई है। ऑस्टिन की अस्पताल में भर्ती की खबरों की गोपनीयता को लेकर राजनीतिक गलियारे में सत्ता और विपक्ष दोनों ने आलोचना की। माइकल रोजर्स ने कहा कि मामले में औपचारिक जांच शुरू कर दी गई। यहां तक कि कई लोगों ने उनसे इस्तीपे की मांग की है। रक्षा मंत्री ऑस्टिन अपने कार्यालय में कब लौंटेंगे इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।