{"_id":"6127f4978ebc3e7a012f9a9b","slug":"attack-on-natives-in-nicaragua-12-killed-outsiders-blamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकारागुआ: मूल निवासियों पर हमला, 12 लोगों की मौत, बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निकारागुआ: मूल निवासियों पर हमला, 12 लोगों की मौत, बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया
Fri, 27 Aug 2021 01:42 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मनागुआ
एजेंसी, मनागुआ
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:42 AM IST
सार
- पर्यावरणविद् अमरू रुइज ने हमले के लिए इलाके में आकर बसे बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने मूल निवासियों की जमीनों पर कब्जा किया है
विज्ञापन
Nicaragua
- फोटो : Wikimedia commons
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकारागुआ के कैरेबियाई तट पर ‘बोसावास नेचर रिजर्व’ में कुछ लोगों ने एक बार फिर मूल निवासियों पर हमला कर दिया। इस हमले में मिस्किटो और मायांगना समुदाय के कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। संरक्षित क्षेत्र होने के बावजूद रिजर्व में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पहले भी यहां मूल निवासियों पर कई हमले होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पर्यावरणविद् अमरू रुइज ने हमले के लिए इलाके में आकर बसे बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने मूल निवासियों की जमीनों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा, यह नरसंहार था। स्थानीय लोगों ने मिस्किटो समुदाय के नौ और मायांगना के तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
‘द सेंटर फॉर लीगर असिसटेंस टू इंडिजिनियस पीपुल्स’ ने बताया कि मूल निवासियों पर कुल्हाड़ियों और बंदूकों से हमला किया गया। उन्होंने उनके शव पेड़ से लटका दिए। फिलहाल सरकार ने इन मौतों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन