{"_id":"5ee1a40c7ec364773603d39a","slug":"attack-on-army-vehicle-in-pakistan-two-soldiers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सेना के वाहन पर बम फेंका, दो सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में सेना के वाहन पर बम फेंका, दो सैनिकों की मौत
Thu, 11 Jun 2020 09:01 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगान सीमा के निकट उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बुधवार को सेना के वाहन को निशाना बनाकर फेंका गया बम फटने से दो सैनिकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि उत्तर वजीरिस्तान जिले के शहर मीरान शाह के निकट यह हमला तब हुआ जब सैनिक वहां गश्त कर रहे थे।
हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन संदेह स्थानीय आतंकवादियों पर है। अधिकारी इलाके में तैनात सुरक्षाबलों पर पहले भी हुए इस तरह के हमलों के लिए उन्हें ही जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन
उत्तर वजीरिस्तान आतंकवादियों का गढ़ रह चुका है। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि कई अभियान चलाकर वह वहां से तालिबान के लड़ाकों का
सफाया कर चुकी है। हाल के हफ्तों में इलाके में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं और स्थानीय लोगों को डर है कि सेना वहां और अभियान चला सकती है।