फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least three killed as storm hits Russia, Ukraine’s Black Sea coast

Black Sea coast: रूस-यूक्रेन के बीच काला सागर तट पर तूफान ने मचाई तबाही, तीन की मौत; 19 लाख लोग प्रभावित

Tue, 28 Nov 2023 08:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 28 Nov 2023 08:31 AM IST
सार

रूस के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, दागेस्तान, क्रास्नोडार और रोस्तोव के दक्षिणी रूसी क्षेत्रों और डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन, जापोरिजिया और क्रीमिया के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली कटौती से लगभग 19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
At least three killed as storm hits Russia, Ukraine’s Black Sea coast
क्रीमिया में आया तूफान सबसे शक्तिशाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर क्षेत्र में तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। तूफान के कारण सड़कों पर पानी भरने, पेड़ उखड़ने और बिजली की लाइनें गिरने के बाद रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और यूक्रेन में पांच लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। इतना ही नहीं, पानी भरने की वजह से कम से कम तीन लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन


ये सुविधाएं हुईं ध्वस्त
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, पेड़ उखड़ने और बिजली की लाइनें टूटने के चलते बिजली के सबस्टेशन फेल हो गए, जिससे क्षेत्र में लगभग 150,000 घरों में बिजली नहीं थी। ओडेसा, माइकोलाईव और कीव सहित 16 यूक्रेनी क्षेत्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह दो हजार से अधिक कस्बों और गांवों में बिजली नहीं थी।
विज्ञापन


सबसे शक्तिशाली तूफान
रूस की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा के प्रमुख का कहना है कि क्रीमिया में आया तूफान सबसे शक्तिशाली था। इसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत रिसॉर्ट शहर, दूसरे की रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और तीसरे की मौत केर्च में एक जहाज पर हुई, जो क्रीमिया को रूसी मुख्य भूमि से अलग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




19 लाख लोग प्रभावित
रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि दागेस्तान, क्रास्नोडार और रोस्तोव के दक्षिणी रूसी क्षेत्रों और डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन, जापोरिजिया और क्रीमिया के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली कटौती से लगभग 19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद क्रीमिया के मॉस्को द्वारा नियुक्त गवर्नर ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। 


सैकड़ों लोगों को बचाया
तूफान के खतरनाक प्रभाव को देखते हुए सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में रविवार रात एक ताप और बिजली संयंत्र की 110 मीटर (360 फीट) चिमनी ढह गई, जिससे यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ। यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बनाने वाले मास्को के सैन्य अभियान से ओडेसा को पहले ही भारी क्षति हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed