{"_id":"629c6d3a1c0aa84bdf170b04","slug":"at-least-three-dead-11-injured-in-a-shooting-incident-in-philadelphia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philadelphia Shooting: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारी गोलीबारी, अब तक तीन की मौत, 11 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philadelphia Shooting: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारी गोलीबारी, अब तक तीन की मौत, 11 लोग घायल
Sun, 05 Jun 2022 03:13 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:13 PM IST
सार
अमेरिका में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब फिलाडेल्फिया में बंदूकधारी ने भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार देर रात अमेरिका के फिलाडेल्फिया में बंदूकधारी ने भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन एक हथियार बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे इलाके को घेर दिया गया है और बंदूकधारियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले भी गोलीबारी की घटना हुई थी
ओक्लाहोमा के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर की नैटेली बिल्डिंग में गोलीबारी की घटना हुई थी। टुल्सा पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावर ने चार लोगों को गोलियों से भून दिया था। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटर को मार गिराया। बता दें कि अमेरिका में लचर शस्त्र लाइसेंस कानून के चलते अक्सर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें निर्दोष लोग मारे जाते हैं। 24 मई को उवाल्डे के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत 23 की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन पर चिंता जताते हुए कहा था कि अब इस दिशा में कदम उठाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन