{"_id":"67cfcd21d6b16f946707a6b4","slug":"at-least-60-ukrainian-drones-targeting-moscow-shot-down-in-massive-attack-city-s-mayor-says-news-in-hindi-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moscow Drone Attack: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 340+ यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Moscow Drone Attack: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 340+ यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा
Tue, 11 Mar 2025 11:11 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:11 AM IST
सार
Moscow Drone Attack: रूस की राजधानी मॉस्को पर मंगलवार सुबह जबरदस्त ड्रोन हमला हुआ, जिसमें रूसी सुरक्षा बलों ने 343 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने इसे हाल के महीनों का सबसे बड़ा हमला बताया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन ने बीती रात रूस पर 337 ड्रोन से हमला किया, जिसे रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। यह तीन साल में रूस पर हुआ सबसे बड़ा ड्रोन हमला माना जा रहा है। इस पर मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि रूसी सुरक्षा बलों ने 337 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।
कुर्स्क क्षेत्र में गिराए गए 126 ड्रोन
इस हमले के दौरान कम से कम 11 ड्रोन मॉस्को के आसपास के रामेंस्की और डोमोडेडोवो जिलों में गिराए गए। इस दौरान कई ड्रोन जो मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा 126 ड्रोन कुर्स्क क्षेत्र में गिराए गए, जो यूक्रेन सीमा से सटा हुआ है। वहीं मॉस्को क्षेत्र में कुल 91 ड्रोन नष्ट किए गए। इस हमले में अन्य प्रभावित क्षेत्र बेलगोरोड, ब्रांस्क, वोरोनेझ, कलुगा, लिपेत्स्क, निजनी नोवगोरोड, ओर्योल और रियाजान हैं।
यह भी पढ़ें- 'X' Cyber Attack: 'एक्स' पर साइबर हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ? दुनियाभर में सेवाएं ठप होने के बाद मस्क का आरोप
विज्ञापन
कई इलाकों में हवाई उड़ानों पर लगाई गई रोक
मॉस्को के मेयर ने आगे बताया कि, डोमोडेडोवो, व्नुकोवो, शेरेमेत्येवो और झूकोवस्की हवाई अड्डों पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। डोमोडेडोवो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवा भी अस्थायी रूप से बाधित रही। इस ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने सूचना है, एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सऊदी अरब में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी राजनयिकों की बातचीत चल रही है। मॉस्को पर हुआ यह हाल के महीनों का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।
हमले को लेकर रूस ने क्या किया दावा
वहीं रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने उसके 10 अलग-अलग इलाकों में 337 ड्रोन हमले किए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला माना जा रहा है। जिसमें में दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। ड्रोन से मॉस्को समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे कई इमारतों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन