फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 22 terrorists, six soldiers killed during security operations in NW Pakistan

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों के अभियानों में मारे गए 22 आतंकवादी, छह सैनिकों की भी मौत

Sat, 07 Dec 2024 09:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Dec 2024 09:54 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तीन अलग-अलग अभियानों में 22 आतंकवादी मारे गए। दो दिन तक चलाए गए इन अभियानों में पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
At least 22 terrorists, six soldiers killed during security operations in NW Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तीन अलग-अलग अभियानों में 22 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान दौरान छह सैनिकों की जान भी चली गई। यह अभियान 6-7 दिसंबत तक चलाए गए। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इन खुफिया आधारित अभियानों को खैबर पख्तूनख्वा के टैंक, उत्तरी वजीरिस्तान और थल जिलों में चलाया गया। टैंक जिले के गुल इमाम क्षेत्र में सेना ने नौ आतंकवादी मार गिराए और छह घायल हो गए। वहीं, उत्तरी वजीरिस्तान में दस आतंकवादी मारे गए। जबकि थल जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की चेक पोस्ट हमला करने की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। हालांकि, इस दौरान सेना के छह जवान भी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि
पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। तहरीक-ए-तालिबान और अन्य आतंकवादी समूह लगातार हमले  कर रहे हैं। इन हमलों के मद्देनजर सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने आंतवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किए हैं। जुलाई से सितंबर 2024 तक आतंकवादी हमले और आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान मृत्यु दर में 90 फीसदी का इजाफा देखा गया। इस अवधि में कुल 722 लोग मारे गए, जिनमें नागरिक, सुरक्षा बल और अपराधी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed