फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   at least 20 people killed in Russian attacks on Ukraine, hours after Trump put pressure on Moscow

Russia-Ukraine: रूस ने यूक्रेन की जेल पर दागीं मिसाइलें; 17 कैदियों समेत 22 लोगों की मौत, 80 से अधिक घायल

Tue, 29 Jul 2025 03:35 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 03:35 PM IST
सार

 रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि एक जेल पर रूस के हवाई हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
at least 20 people killed in Russian attacks on Ukraine, hours after Trump put pressure on Moscow
रूसी हमले में तबाह हुई यूक्रेन की एक जेल। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने सोमवार रात यूक्रेन की एक जेल और एक चिकित्सा सुविधा पर ग्लाइड बमों और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। जिसमें  कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। रूस ने यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के कुछ घंटे बाद किया है। जिसमें ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर वह यूक्रेन के साथ समझौता नहीं करता है, तो उसे कड़े प्रतिबंधों और टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में जेल को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। यह हमला सोमवार देर रात किया गया। हमले के दौरान जेल को टारगेट करते हुए चार बम गिरा गए। हमले में में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई और 80 से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन


केंद्रीय यूक्रेन के ड्नीप्रो क्षेत्र में रूसी मिसाइलों ने एक तीन मंजिला इमारत को निशाना बनाया और पास के चिकित्सा संस्थानों को नुकसान पहुंचाया है। रूसी हमलों में एक प्रसूति अस्पताल और शहर का एक अस्पताल वार्ड सहित आस-पास की कई चिकित्सा सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि देश भर में 73 शहरों, कस्बों और गांवों को रूस ने निशाना बनाया है। इन हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ये जानबूझकर किए गए हमले थे, आकस्मिक नहीं। 

ग्लाइड बम, ड्रोन और मिसाइलों से हमला

यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात में दो एस्कंडर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें और 37 शाहेड-टाइप के हमलावर ड्रोन तथा डिकोय ड्रोन लॉन्च किए। इनमें से 32 शाहेड ड्रोन यूक्रेनी डिफेंस सिस्टम ने नष्ट या निष्क्रिय कर दिए। मध्यरात्रि के आसपास रूस ने बिलेंकिवस्का सुधार सुविधा पर हमला किया। जिससे जेल का भोजन हॉल पूरी तरह नष्ट हो गया और अन्य प्रशासनिक व क्वारंटीन भवनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि जेल की परिधि की बाड़ को कोई नुकसान नहीं हुआ और कोई कैदी फरार नहीं हुआ।

हमले में कम से कम 42 कैदियों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 40 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले की निंदा की और कहा कि जेल जैसे नागरिक ढांचे पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध अपराध है।

ये भी पढ़ें: Tension: 'इस्राइल-फलस्तीन द्विराष्ट्र समाधान पर बातचीत के लिए नेतन्याहू पर दबाव बनाएं'; फ्रांस की ईयू से अपील

यूक्रेन ने किया पलटवार

यूक्रेन ने रूसी हमलों का जवाब देने के लिए अपनी लंबी दूरी की ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किय। जिसके जरिए उसने रूस के तेल डिपो, हथियार निर्माण संयंत्रों को निशाना बनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रातभर में 74 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए।  जिनमें से 43 ब्रायंस्क क्षेत्र में थे। रूस के रोस्तोव क्षेत्र के प्रमुख यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि साल्स्क शहर में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और साल्स्क रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। एक मालगाड़ी जल गई और यात्री ट्रेन के दो डिब्बों की खिड़कियां टूट गईं। यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और रेलवे यातायात को स्थगित कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed