{"_id":"6195c7c092f8ed20eb38aa1b","slug":"at-least-2-killed-in-bomb-blast-in-shiite-district-of-kabul-islamic-state-claims-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल: शिया जिले में भीषण बम धमाका, दो की मौत और पांच घायल, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल: शिया जिले में भीषण बम धमाका, दो की मौत और पांच घायल, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी
Thu, 18 Nov 2021 08:55 AM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:55 AM IST
सार
काबुल के शिया जिले में बुधवार को हुए भीषण बम धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। बताया जा रहा है कि धमाका मिनी बस में हुआ।
विज्ञापन
काबुल में बम धमाका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबुल के शिया जिले में बुधवार को भीषण बम धमाका हो गया। इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल बताए जा रहे हैं। इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। तालिबान के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि बड़ा धमाका बहुत था। इस विस्फोट ने एक वाहन को पुरी तरह से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
मिनी बस में धमाका
उन्होंने कहा, 'शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि धमाका मिनी बस में हुआ। हमने जांच शुरू कर दी है।' जिस इलाके में धमाका हुआ उस इलाके में अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग रहते हैं। घटनास्थल पर एम्बुलेंस दलों के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस में बम रखे होने से धमाका हुआ।
विज्ञापन
बीते हफ्ते हुए को हुए एक विस्फोट में एक पत्रकार की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। इस हमले की भी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ही ली थी।
विज्ञापन