फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Football Riot: Violence at Football Match in Indonesia 127 Dead Many People Injured News in Hindi

Indonesia: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान भारी हिंसा के बाद मची भगदड़, 127 लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 02 Oct 2022 08:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 08:56 AM IST
सार

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।

विज्ञापन
Indonesia Football Riot: Violence at Football Match in Indonesia 127 Dead Many People Injured News in Hindi
इंडोनेशिया फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन


लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी
इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई हैं। वहीं स्टेडियम में लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी हैं। इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वीडियो में दिख रहा है बड़ी संख्या में लोग मैदान पर घुस आए हैं और फुटबॉल को इधर-उधर फेंक रहे हैं, तभी पुलिसकर्मी आते हैं और सभी लोगों को खदेड़ते हैं। इस दौरान कुछ लोग एक जाली पर लटके हुए दिखाई देते हैं तो कुछ कुर्सियों की तरफ भागते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed