फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Astronauts mirror lost in space, name added to garbage list

अंतरिक्ष यात्री का आईना स्पेस में खो गया, कचरे की सूची में जोड़ा गया नाम

Sat, 27 Jun 2020 09:55 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप केनवेरल (अमेरिका)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप केनवेरल (अमेरिका)। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Jun 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Astronauts mirror lost in space, name added to garbage list
अंतरिक्ष में कचरा

अंतरिक्ष एक ऐसाी जगह है जो कई रहस्यों से भरी हुई है। इंसान इसके बारे में जितना जानता है, वह बहुत थोड़ा ही है। बहरहाल यहां बात है स्पेस में घटी एक ऐसी घटना की जो चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बैट्री बदलने से जुड़े काम के लिए बाहर निकले एक अंतरिक्ष यात्री के स्पेससूट से एक छोटा आईना बाहर गिर गया। अब इसे अंतरिक्ष के कचरे की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री और कमांडर क्रिस कसीडी ने बताया कि यह छोटा सा आईना प्रति सेकेंड एक फुट की गति से तैरता हुआ दूर चला गया। नासा ने भी इस बारे में कहा कि यह आईना किसी तरह से कसीडी के स्पेस सूट से अलग हो गया था। हालांकि इस आईने की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में चलने या फिर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को कोई खतरा होने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि अंतरिक्ष में चलने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस सूट की प्रत्येक बांह पर काम करने के दौरान बेहतर तरीके से दिख सके इसलिए आईना लगा हुआ होता है। इस आईना का भार मुश्किल से एक पौंड का दसवां हिस्सा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे अंतरिक्ष में खोया आईना
अंतरिक्ष यात्री कसीडी और उनके साथी बॉब बेहन्केन पुराने स्टेशन की कुछ अंतिम बैट्रियों को बदलने के लिए अंतरिक्ष में काम कर रहे हैं। नासा के अनुसार जैसे ही लिथियम-आयोन की छह नई बैट्रियां बदल दी जाएंगी, यह अंतरिक्ष प्रयोगशाला अपने बाकी के जीवन काल के अभियान के लिए सही हो जाएगी।


बैट्रियां बदलना काफी भारी भरकम काम है, क्योंकि हरएक बैट्री करीब एक मीटर लंबी और चौड़ी है, इसका भार 180 किलोग्राम है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतरिक्ष यात्रियों की यह स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चलना) जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद बेहन्केन अगस्त में स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से धरती पर लौट आएंगे। बेहन्केन और डाउग हर्ले ने मई के अंत में स्पेसएक्स के पहले अंतरिक्ष यात्रा का हिस्सा बनकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed