फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AstraZeneca expanded its agreement with Oxford Biomedica to scale up production of its possible covid-19 vaccine

Covid-19: संभावित वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए एस्ट्राजेनेका ने समझौता बढ़ाया

Tue, 01 Sep 2020 10:21 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
AstraZeneca expanded its agreement with Oxford Biomedica to scale up production of its possible covid-19 vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एस्ट्राजेनेका ने अपनी संभावित कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिए सेल थेरेपी फर्म ऑक्सफोर्ड बायोमेडिका के साथ अपने समझौते का विस्तार किया है। कंपनी वैक्सीन के उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना चाहती है। कंपनी को इस वैक्सीन के लिए अमेरिका से फास्ट ट्रैक अनुमति मिलने की भी उम्मीद है। 

विज्ञापन


बता दें कि एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन तैयार करने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है। अमेरिका में वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' के तहत हो रहा है। इस अभियान के तहत लक्ष्य रखा गया है कि जनवरी 2021 तक कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक को तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड बायोमेडिका द्वारा समझौते के विस्तार की घोषणा करने के बाद कंपनी के शेयर में 1.5 फीसदी का उछाल देखा गया। ऑक्सफोर्ड बायोमेडिका ने एक बयान में कहा कि एस्ट्राजेनेका उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 15 मिलियन पाउंड (20 मिलियन डॉलर) देगी। इसे नए 18 महीने के सौदे के तहत 35 मिलियन पाउंड और मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एलान किया था कि अमेरिका में एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि कोरोना वायरस के लिए एस्ट्राजेनेका की यह वैक्सीन अनुमोदन में पास होने के बहुत करीब है। 


एस्ट्राजेनेका ने कहा था कि पूरे अमेरिका में ट्रायल के लिए परीक्षण केंद्रों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के 30,000 वयस्कों की भर्ती की जा रही है, जो विभिन्न समूहों से आते हैं। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जिनमें एचआईवी के लक्षण हैं क्योंकि इनके वायरस से संक्रमित होने की ज्यादा आशंका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed