{"_id":"5f6cf2ee026b683b0c17ed14","slug":"ashraf-ghani-said-it-is-necessary-to-reach-the-root-of-terrorism-to-establish-lasting-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी शांति कायम करने के लिए आतंकवाद की जड़ तक पहुंचना जरूरी : अशरफ गनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्थायी शांति कायम करने के लिए आतंकवाद की जड़ तक पहुंचना जरूरी : अशरफ गनी
Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि देश में स्थायी शांति कायम करने के लिए, हमारे क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहे आतंकवाद की समस्या की जड़ तक पहुंचना जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र की आम चर्चा में अपने रिकॉर्डेड संदेश में गनी ने इस समस्या से एक वैश्विक खतरे के तौर पर निपटने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा, समस्या से वैश्विक खतरे के तौर पर निपटना होगा
राष्ट्रपति गनी ने कहा कि युद्ध और हिंसा के तरीकों में बदलाव आया है, जिसे हमने झेला है और अब भी झेल रहे हैं। वैश्विक आंतकवाद का एक नया रूप सामने आया है जिसमें हम जी रहे हैं और मर रहे हैं। इसमें वैश्विक आतंकी नेटवर्क और वैश्विक आपराधिक नेटवर्क निकटता से जुड़े हैं। इस कारण युद्ध अब पूरी तरह से गैर परम्परागत हो गए हैं तथा शांति-निर्माण और भी चुनौतीपूर्ण बन गया है।
विज्ञापन
गनी ने कहा कि एक देश और समाज के तौर पर अफगानिस्तान ने तालिबान के साथ सीधी शांति वार्ता शुरू करने जैसा कठोर निर्णय लेने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा, यह काफी नहीं होगा। अफगानिस्तान में स्थायी शांति कायम करने के लिए, हमारे क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहे आतंकवाद की समस्या की जड़ तक पहुंचने और इससे एक वैश्विक खतरे के तौर पर निपटने की जरूरत है।
विज्ञापन