{"_id":"6903844f6f3399666c01f915","slug":"asean-rajnath-singh-reached-malaysia-to-participate-in-12th-asean-defense-ministers-meet-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASEAN: आसियान में शामिल होने मलयेशिया पहुंचे राजनाथ सिंह, कई देशों के रक्षा मंत्रियों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ASEAN: आसियान में शामिल होने मलयेशिया पहुंचे राजनाथ सिंह, कई देशों के रक्षा मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
Thu, 30 Oct 2025 08:59 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: लव गौर
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:59 PM IST
सार
ASEAN: 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलयेशिया पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कई देशों के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : X@DefenceMinIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों की अपनी यात्रा पर मलयेशिया पहुंच गए हैं। जहां वो 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री अगले दो दिनों तक कई देशों के रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री सिंह मलयेशिया के सुबांग एयरबेस पर उतरे।
राजनाथ सिंह शुक्रवार यानी 31 अक्तूबर को दूसरी आसियान भारत रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में हिस्सा होंगे, जो मलयेशिया की अध्यक्षता में हो रहा है। इस बैठक का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देकर बढ़ाना है। वहीं इसके अगले दिन (1 नवंबर) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होंगे।
एक्ट ईस्ट पॉलिसी की दिशा में अहम
दरअसल, भारत की रक्षा नीति अब इंडो-पैसिफिक पर फोकस कर रही है। इसी रणनीति के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (30 अक्तूबर) को मलेशिया पहुंचे, जहां वो आने वाले दो दिनों तक कई देशों के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात कर संवाद करेंगे। रक्षा मंत्री का यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को और तेज करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि एक्ट ईस्ट पॉलिसी भारत सरकार की एक कूटनीतिक रणनीति है, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
राजनाथ सिंह ने पोस्ट कर दी जानकारी
इससे पहले कुआलालंपुर रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि मैं इस वर्ष की आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लूंगा, जो 1 नवंबर को मलेशिया में आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया कि मैं 'एडीएमएम-प्लस के 15 वर्षों पर चिंतन और आगे की राह तैयार करना' विषय पर आयोजित मंच को संबोधित करूंगा।
उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि एडीएमएम-प्लस के दौरान, मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी आसियान सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों और भारत के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को आगे बढ़ाना है। उन्होंने आगे बताया कि मैं भाग लेने वाले एडीएमएम-प्लस देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अधिक सहयोग पर, साथ ही मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।

Raksha Mantri Shri @rajnathsingh landed at Subang Airbase in Malaysia. He is on a two day visit to Kuala Lumpur to participate in ASEAN Defence Ministers’ Meeting - Plus (ADMM-Plus) being held in Malaysia. pic.twitter.com/jHWC5wBodn
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) October 30, 2025