फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   As Donald Trump and Vivek Ramaswamy came together in Mar-A-Lago trend in internet

US: डोनाल्ड ट्रंप और विवेक रामास्वामी साथ आए तो सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड, उपराष्ट्रपति पद के लगने लगे कयास

Mon, 12 Feb 2024 04:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 04:29 AM IST
सार

ट्रंप और रामास्वामी के साथ आने पर नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। सोशल मीडिया पर जेसिका रीड क्रॉस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप रामास्वामी का अभिवादन करते और उन्हें मंच पर बुलाते हुए दिख रहे हैं। क्रॉस ने कैप्शन लिखा कि- मुझे थोड़ा अजीब लग रहा है।

विज्ञापन
As Donald Trump and Vivek Ramaswamy came together in Mar-A-Lago trend in internet
मार-ए-लागो में साथ आए डोनाल्ड ट्रंप और विवेक रामास्वामी। - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को ट्रंप के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विवेक रामास्वामी भी शामिल हुए। दोनों को साथ में देख सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो गए। ट्रंप-रामास्वामी को साथ देख उप-राष्ट्रपति पद के कयास लगाए जाने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि क्या रामास्वामी ही अमेरिका के अगले उप राष्ट्रपति बनेंगे।  

विज्ञापन

कोरोना महामारी के बाद पहला कार्यक्रम
दरअसल, ट्रंप के समर्थकों ने शनिवार को मार-ए-लागो में मैगा-मैगा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ट्रंप के साथ ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी शामिल हुईं थीं। पूर्व अमेरिकी प्रथम नागरिक और अमेरिकी प्रथम महिला के साथ-साथ विवेक रामास्वामी, उनकी पत्नी अपूर्वा टी रामास्वामी, फ्लोरिडा गवर्नर रॉन डेसेंटिस और फ्लोरिडा की प्रथम महिला केसी डेसेंटिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता शामिल हुए थे। 2020 में आए कोरोना महामारी के बाद मार-ए-लागो में यह पहला कार्यक्रम है। बता दें, ट्रंप के लिए जनवरी काफी उथल-पुथल भरा रहा, जिसमें जीओपी जीतने, आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा में प्राथमिक जीत के साथ-साथ, कैपिटल हिल में हुई हिंसा के लिए कोर्ट का राष्ट्रपति पद के लिए आपत्रता वाले फैसले के खिलाफ जद्दोजहद करना भी शामिल रहा। इसलिए ट्रंप समर्थक अपने नेता को खुश करने की हर कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने शुरू कर दिए कयास
ट्रंप और रामास्वामी के साथ आने पर नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। सोशल मीडिया पर जेसिका रीड क्रॉस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप रामास्वामी का अभिवादन करते और उन्हें मंच पर बुलाते हुए दिख रहे हैं। क्रॉस ने कैप्शन लिखा कि- मुझे थोड़ा अजीब लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या रामास्वामी उपाध्यक्ष होंगे। मैं जानना चाहता हूं कि उप राष्ट्रपति का चयन कौन करेगा। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ट्रंप उपराष्ट्रपति पद के लिए विवेक रामास्वामी को ही चुनेंगे। ट्रंप और रामास्वामी को साथ देख सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगने लगीं। लोगों ने इसे लेकर काफी पोस्ट किए, जिसमें कोई यूजर दावा कर रहा है तो कोई यूजर सवाल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed