{"_id":"60c3970c8ebc3e87646511f0","slug":"army-deployed-in-britain-where-the-delta-variant-spread-large-scale-investigation-started-who-issued-a-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सेना तैनात: जहां डेल्टा वैरिएंट फैला वहां बड़े पैमाने पर जांच शुरू, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सेना तैनात: जहां डेल्टा वैरिएंट फैला वहां बड़े पैमाने पर जांच शुरू, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
Fri, 11 Jun 2021 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्लैकबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्लैकबर्न
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:32 PM IST
सार
ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए बड़े पैमाने पर जांच व टीकाकरण अभियान छेड़ दिया गया है। इसमें मदद के लिए सेना की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
ब्रिटेन के जिन इलाकों में डेल्टा वैरिएंट के कारण कोरोना के नए मामले बढ़े हैं, वहां बड़े पैमाने पर जांच के लिए सेना तैनात कर दी गई है। ब्लैकबर्न और डार्वेन शहर में सेना के सैकड़ों जवान टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लैकबर्न के 55 केंद्रों में कोरोना की जांच और टीकाकरण किया जा रहा है। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा-'सशस्त्र बल स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी मदद कर रहे हैं। वे टीके से लेकर अन्य सामग्री टीकाकरण केंद्रों में भेज रहे हैं। टीकाकरण के लिए शांतिपूर्ण व्यवस्था बना रहे हैं। टीकाकरण के दौरान जहां भी उनकी जरूरत होगी, उन्हें भेजा जाएगा।'
विज्ञापन
दूसरी ओर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) यूरोप के निदेशक डॉ. हेंस क्लूज ने यूरोपीय देशों को डेल्टा वैरिएंट को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस वैरिएंट की चपेट में यूरोप का अधिकांश क्षेत्र है और जरूरी नहीं कि इस वैरिएंट पर सभी वैक्सीन कारगर हो जाएं। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि हाल के हफ्तों में संक्रमण की दर में कमी आई है, लेकिन यात्राएं पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं है।
विज्ञापन