{"_id":"67a50981a5acbb404f0f5587","slug":"armed-terrorists-attacked-police-check-post-in-khyber-pakhtunkhwa-pakistan-many-officers-killed-and-injured-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Attack: खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया; तीन अधिकारियों की मौत, छह घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Attack: खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया; तीन अधिकारियों की मौत, छह घायल
Fri, 07 Feb 2025 12:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, पेशावर
एजेंसी, पेशावर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:42 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के अज्ञात आतंकवादियों ने करक जिले के बहादुर खेल इलाके में स्थित चौकी पर चारों तरफ से गोलीबारी की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जो दो घंटे तक चली। इसके बाद आतंकवादी भाग गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस फोर्स (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में असॉल्ट राइफलों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने एक पुलिस चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। इसमें तीन अधिकारियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के अज्ञात आतंकवादियों ने करक जिले के बहादुर खेल इलाके में स्थित चौकी पर चारों तरफ से गोलीबारी की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जो दो घंटे तक चली। इसके बाद आतंकवादी भाग गए। आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
किसी संगठन ने हमले की नहीं ली जिम्मेदारी
एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को करक जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य को पेशावर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
अनुमान- टीटीपी के आतंकियों ने की वारदात
माना जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पाकिस्तान में हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। इनमें से अधिकांश हमलों के लिए टीटीपी को ही दोषी ठहराया गया।
गहमंत्री ने पाकिस्तान तालिबान को जिम्मेदार ठहराया
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले की निंदा की और मारे गए अधिकारियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हमले के लिए पाकिस्तानी तालिबान को जिम्मेदार ठहराया।